Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: अयोग्य घोषित विधायकों को झटका! अब नहीं मिलेगी पेंशन, विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने अयोग्य घोषित विधायकों को बड़ा झटका दे दिया है। सरकार ने विधानसभा बजट सेशन में ‘हिमाचल प्रदेश विधानसभा (सदस्यों के भत्ते और पेंशन) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित कर दिया है।

Holi 2026 -2

HP News: अयोग्य घोषित विधायकों को झटका! अब नहीं मिलेगी पेंशन, विधानसभा में संशोधन विधेयक पारित

इस संशोधन के बाद अब संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्य घोषित किए गए विधायकों को आजीवन मिलने वाली पेंशन की सुविधा नहीं मिल पाएगी। हालाँकि, सदन में इस विधेयक को लेकर भारी गहमागहमी भी देखी गई।

Indian Public School

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने इस संशोधन का पुरजोर विरोध किया। मगर, बहुमत के आधार पर सरकार ने इस विधेयक को पारित करवा लिया।

Doon valley school

राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह व्यवस्था 14वीं विधानसभा या उसके बाद निर्वाचित होने वाले विधायकों पर लागू होगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि 2024 में पारित पिछले विधेयक को राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिलने के कारण वापस लिया गया और अब संशोधित रूप में इसे दोबारा लाया गया है।

यह संशोधन वर्ष 1971 के मूल अधिनियम में बदलाव करेगा। मौजूदा प्रावधानों के अनुसार, विधायकों को न्यूनतम 50,000 रुपये मासिक पेंशन और 5 साल से अधिक कार्यकाल होने पर 1,000 रुपये प्रति वर्ष की अतिरिक्त बढ़ोतरी का लाभ मिलता था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इनकी पेंशन बंद
इस विधेयक को मंजूरी के बाद पूर्व में कांग्रेस के गगरेट से विधायक चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ से पूर्व MLA देवेंद्र कुमार भुट्टो को मिलने वाली पेंशन की सुविधा से हाथ धोना पड़ेगा। दोनों पूर्व विधायकों ने फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट और पार्टी व्हिव का भी उलंघन किया। इसके बाद, स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने दोनों को अयोग्य घोषित ठहराया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दुखद: “मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना” और फं**दे पर झूल गया नितिन! पिता बोले- मैंने इकलौता बेटा खोया, दोषियों पर हो कार्रवाई

दुखद: “मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना” और फं**दे पर झूल गया नितिन! पिता बोले- मैंने इकलौता बेटा खोया, दोषियों पर हो कार्रवाई