Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में लैंडस्लाइड! चट्टान की चपेट में आई श्रद्धालु महिला, बाल-बाल बचे दो मासूम

TROWS

Himachal Latest News: सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वीरवार रात उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब पहाड़ी से चट्टान दरकने के चलते अमृतसर की एक महिला घायल हो गई।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: बाबा बालक नाथ मंदिर क्षेत्र में लैंडस्लाइड! चट्टान की चपेट में आई श्रद्धालु महिला, बाल-बाल बचे दो मासूम

घटना रात करीब सवा दस बजे बैरियर नंबर एक के पास पेश आई। 15-20 श्रद्धालुओं का जत्था बाबा के दर्शन के लिए जा रहा था, जिसमें देवी (40) निवासी अमृतसर भी अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी।

Indian Public School

चट्टान की चपेट में आई महिला
जैसे ही जत्था बैरियर के पास पहुँचा, पहाड़ी से एक विशाल चट्टान दरक कर सड़क पर आ गिरी। चट्टान के टुकड़ों की चपेट में आने से महिला के घुटने और बाजू में चोटें आईं, जबकि उनके साथ चल रहे दो मासूम बच्चों की जान चमत्कारिक रूप से बच गई।

Doon valley school

महिला को दिया उपचार
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायल महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। मंदिर ट्रस्ट की टैक्सी सेवा में मौजूद फर्स्ट एड किट से महिला को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

इसके बाद उन्हें ट्रस्ट के अस्थायी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वही इस घटना के बाद से मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

संवेदनशील हिस्से पर होगी फेंसिंग
उधर, मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा ने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावित पहाड़ी वाले हिस्से पर फेंसिंग (तारबंदी) की जाएगी। फिलहाल श्रद्धालुओं को दूसरे किनारे से सुरक्षित मार्ग से गुजरने के निर्देश दिए गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Latest News: हाईकोर्ट ने पलटा सुक्खू सरकार का फैसला! कांग्रेस के बागी पूर्व MLA की पेंशन बहाल

Himachal Latest News: हाईकोर्ट ने पलटा सुक्खू सरकार का फैसला! कांग्रेस के बागी पूर्व MLA की पेंशन बहाल