Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से शुरू! सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी निगरानी

TROWS

Sirmour News: उतर भारत का प्रसिद्ध श्री महामाया बाला सुंदरी आश्विन नवरात्र मेला त्रिलोकपुर में आगामी 19 मार्च से आरम्भ होकर 02 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन उपायुक्त सिरमौर एवं आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में हुआ।

Holi 2026 -2

Sirmour News: बालासुंदरी चैत्र नवरात्र मेला 19 मार्च से शुरू! सीसीटीवी कैमरे से रखी जाएगी निगरानी

उपायुक्त ने कहा कि चैत्र नवरात्र मेले के दौरान यात्रियों को हर सम्भव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए मंदिर न्यास प्रयासरत है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कालाअंब से त्रिलोकपुर मुख्य मार्ग तथा त्रिलोकपुर के लिए अन्य सम्पर्क मार्गो की समय रहते मरम्मत करवाना सुनिश्चित करें।

Indian Public School

उन्होंने मंदिर न्यास तथा सरकारी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन करना सुनिश्चित करें ताकि मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके। मेले के आयोजन हेतु एस.डी.एम नाहन को मुख्य मेला अधिकारी, तहसीलदार नाहन मेला अधिकारी तथा डी.एस.पी नाहन कानून सुरक्षा व्यवस्था हेतु मेला पुलिस अधिकारी होंगे।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि मेले के प्रभावी प्रबंधन को लेकर मेला क्षेत्र को चार सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक सेक्टर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी नियुक्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सी.सी. टीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।

इसके अतिरिक्त व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह रक्षा व निजी सुरक्षा एजेंसियों के सुरक्षा कर्मचारियों को अस्थाई आधार पर तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को इस तरीके से बनाया जाएगा जिससे त्रिलोकपुर के स्थानीय निवासियों को भी असुविधा का सामना ना करना पड़े।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बैठक में निर्णय लिया गया कि 01 अप्रैल (चौदस) को कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पॉलिथीन का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में मेले के दौरान साफ-सफाई को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त काला अंब से त्रिलोकपुर तक यातायात नियंत्रण, वैकल्पिक मार्ग व्यवस्था, सूचना केंद्र की स्थापना, आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, मेला क्षेत्र की साज-सज्जा व विद्युतीकरण, परिवहन सुविधा व वाहन पार्किंग और आपदा प्रबंधन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि मेला के दौरान केवल चयनित भंडारा स्थानों पर ही भंडारे का आयोजन होगा। उपमंडलाधिकारी नाहन एवं संयुक्त आयुक्त मंदिर न्यास त्रिलोकपुर राजीव सांख्यान ने मदों को क्रमवार प्रस्तुत किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News : पशु मित्रों की शारीरिक परीक्षा को लेकर ट्रोल हुई सरकार! अब आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

Himachal News : पशु मित्रों की शारीरिक परीक्षा को लेकर ट्रोल हुई सरकार! अब आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

HP Cabinet : हिमाचल में जारी रहेगी ओपीएस! 1066 पदों को भरने की मंजूरी, महिला होमगार्ड को मिलेगा मातृत्व अवकाश

HP Cabinet : हिमाचल में जारी रहेगी ओपीएस! 1066 पदों को भरने की मंजूरी, महिला होमगार्ड को मिलेगा मातृत्व अवकाश