Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद हिमाचल में उमड़े टूरिस्ट! शिमला-मनाली में भीड़, सड़कों पर लगा जाम

TROWS

Himachal Tourism: हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुए ताजा हिमपात के बाद पर्यटन स्थलों में सैलानियों का सैलाब उमड़ गया है। हिल्स क्वीन शिमला से लेकर पर्यटन नगरी मनाली तक बर्फ के ढेर लगे हुए हैं, जिसके बीच मस्ती करने के लिए देश के कोने-कोने से टूरिस्ट पहुंचे हैं।

Holi 2026 -2

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद हिमाचल में उमड़े टूरिस्ट! शिमला-मनाली में भीड़, सड़कों पर लगा जाम

शुक्रवार के बाद शनिवार को भी सैलानियों के हिमाचल पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। ऐसे में आज रविवार को प्रदेश के तमाम स्थल सैलानियों से पूरी तरह गुलजार हो चुके हैं। कल यानी सोमवार को भी 26 जनवरी की छुट्टी होने के चलते सैलानियों की भीड़ पर्यटन स्थलों में ऐसे ही बनी रहेगी।

Indian Public School

हिमाचल में सैलानियों की भीड़ बढ़ने से सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिल रही है। सड़कों पर जगह-जगह जाम लग रहा है जिससे सैलानियों के साथ-साथ आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Doon valley school

पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार
बता दे कि बीते शुक्रवार को शिमला, कुफरी, नारकंडा, मनाली, खज्जियार सहित अन्य हिस्सों में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। ऐसे में बर्फबारी के बाद प्रदेश के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानियों ने इस वीकेंड पर पर्यटन स्थलों का रुख किया।

शिमला-मनाली में सैलानियों की भीड़
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक से भी बड़ी संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंच रहे हैं। रविवार को शिमला और मनाली में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने बर्फ में अठखेलियां की। शिमला और मनाली के अलावा पर्यटक कसौली, चायल, धर्मशाला, खज्जियार और डलहौजी भी पहुंच रहे हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बर्फ़बारी के बाद होटल पैक
उधर, पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। होटल कारोबारियों ने बताया कि बर्फ़बारी से हिमाचल में सैलानियों की भीड़ बढ़ी है, जिससे होटल पैक हो गए है।

शिमला शहर के होटलों में 90 से 100 फीसदी कमरे बुक है। कुल्लू-मनाली और धर्मशाला में 70 फीसदी, डलहौजी में 60 और चायल व कसौली में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही। आने वाले दिनों में भी अगर बर्फबारी का क्रम जारी रहता है तो टूरिस्ट आते रहेंगे और बढि़या कारोबार होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: मताधिकार का प्रयोग करने वाला सही मायनों में राष्ट्र का सच्चा नागरिक- डीसी

Himachal News: मताधिकार का प्रयोग करने वाला सही मायनों में राष्ट्र का सच्चा नागरिक- डीसी

CM Sukhu: कृषि और बागवानी आयोग स्थापित करने की घोषणा! सीएम बोले- अंतिम चरण में ‘समृद्ध हिमाचल विजन’ दस्तावेज

CM Sukhu: कृषि और बागवानी आयोग स्थापित करने की घोषणा! सीएम बोले- अंतिम चरण में ‘समृद्ध हिमाचल विजन’ दस्तावेज