in

Himachal News: मताधिकार का प्रयोग करने वाला सही मायनों में राष्ट्र का सच्चा नागरिक- डीसी

TROWS

Himachal News: लोकतंत्र के पर्व मे जो व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग करता है, सही मायनों में वही राष्ट्र का सच्चा नागरिक है। मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक व्यस्क व्यक्ति को अनिवार्य रूप से वोट डालना चाहिए जो कि प्रत्येक मतदाता का संवैधानिक अधिकार व नैतिक कर्तव्य है।

Himachal News: मताधिकार का प्रयोग करने वाला सही मायनों में राष्ट्र का सच्चा नागरिक- डीसी

यह उद्गार उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा ने आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित 16वें जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि यह बडे गर्व का विषय है कि जिला सिरमौर को महिला मतदाता अनुपात वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने पर दो राज्य स्तरीय पुरस्कार एक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा एक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिलाई को मिले हैं। जिन्हें राज्य स्तरीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला में वितरित किये जा रहे है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवाना चाहिए और किसी भी चुनाव के दौरान अपना अधिकार समझते हुए अवश्य वोट डालना चाहिए ताकि सशक्त सरकार के गठन से लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया जा सके।

उन्होंने बताया कि 25 जनवरी, 2011 से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजित किया जाता है जिसमें मतदाता को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

JPERC 2025

इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं की भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें आई.टी.आई, राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत करने के अतिरिक्त नए पंजीकृत मतदाताओं को फोटो युक्त पहचान पत्र प्रदान करने के उपरांत मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

तहसीलदार निर्वाचन विजय कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी भेट कर सम्मानित किया तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Statehood Day: प्रागपुर में मनाया पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह! पेंशनरों को बड़ी सौगात, सीएम ने की यह घोषणाएं

Himachal Statehood Day: प्रागपुर में मनाया पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह! पेंशनरों को बड़ी सौगात, सीएम ने की यह घोषणाएं

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद हिमाचल में उमड़े टूरिस्ट! शिमला-मनाली में भीड़, सड़कों पर लगा जाम

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद हिमाचल में उमड़े टूरिस्ट! शिमला-मनाली में भीड़, सड़कों पर लगा जाम