
बेहड़ेवाला से मत्रालियो सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा, PWD अधिकारी को सौंपा आवेदन, सड़क पक्की बनाने का मिला आश्वासन
बेहड़ेवाला से मत्रालियो तक जाने वाली सड़क की खराब हालत का मुद्दा अब लोक निर्माण विभाग (PWD) के समक्ष उठाया गया है। सड़क की खस्ता हालत से परेशान लोगों की समस्या को विभाग तक पहुंचाते हुए इसे पक्का बनाने की मांग की गई है।

इस संबंध में नेशनल एंटी करप्शन क्राइम ब्यूरो की ओर से इंदर सिंह ने PWD के एक्शन साहब राकेश जी को लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से उन्हें भेड़ेवाला से मंत्रालय तक जाने वाली सड़क की मौजूदा स्थिति से अवगत करवाया गया और सड़क को पक्का बनाने की मांग रखी गई।
इंदर सिंह ने बताया कि इस मार्ग की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है। सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण यहां से आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर स्थानीय लोगों के लिए यह मार्ग रोजमर्रा के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। सड़क की खराब स्थिति के चलते लोगों को असुविधा होती है और वाहन चालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

उन्होंने विभाग से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क के सुधार और पक्का निर्माण करवाने के लिए जल्द उचित कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके।
वहीं, PWD X-EN राकेश ने आवेदन प्राप्त करने के बाद सड़क की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उनके इस आश्वासन से क्षेत्र के लोगों को सड़क की हालत में सुधार होने की उम्मीद जगी है।

अब देखना होगा कि विभाग इस मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई करता है और सड़क के निर्माण एवं सुधार का कार्य कब शुरू होता है।



