in

शिकारी माता मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान? 20 नवंबर से लग जाएगी रोक, अगले आदेश तक बंद रहेंगे कपाट

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित प्रसिद्ध शिकारी माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है। 20 नवंबर 2026 से मंदिर के कपाट आगामी आदेशों तक बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान आम लोगों, पर्यटकों, ट्रैकर्स और श्रद्धालुओं को मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

शिकारी माता मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं थुनाग के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) संजीत शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। शिकारी माता मंदिर की पहाड़ियों पर हर साल भारी बर्फबारी होती है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम खराब रहने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंदिर में दर्शन की व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मंदिर के कपाट बंद रहने की अवधि में शिकारी माता मंदिर और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर जाने से बचें। पर्यटक, ट्रैकर्स और स्थानीय लोग भी प्रशासन के आदेशों का पालन करें।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि प्रतिबंध के बावजूद यदि कोई व्यक्ति मंदिर की ओर जाने का प्रयास करता है या आदेशों की अनदेखी करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

JPERC 2025

आपातकालीन स्थिति में यहां करें संपर्क:

* पुलिस थाना जंजैहली: 01907-256740

* एसडीएम कार्यालय थुनाग: 01907-257666

प्रशासन ने सभी लोगों से सहयोग करने और अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेहड़ेवाला से मत्रालियो सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा, PWD अधिकारी को सौंपा आवेदन, सड़क पक्की बनाने का मिला आश्वासन

बेहड़ेवाला से मत्रालियो सड़क की बदहाली का मुद्दा उठा, PWD अधिकारी को सौंपा आवेदन, सड़क पक्की बनाने का मिला आश्वासन

Himacha Pradesh: बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पिता से 18 लाख की ठगी, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र

Himacha Pradesh: बेटे को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पिता से 18 लाख की ठगी, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र