Asha Hospital
Holi 2026
in

Noida International Airport: भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार! रामनवमी पर जेवर एयरपोर्ट का होगा मेगा उद्घाटन

Noida International Airport: भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार! रामनवमी पर जेवर एयरपोर्ट का होगा मेगा उद्घाटन

Noida International Airport: भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार! रामनवमी पर जेवर एयरपोर्ट का होगा मेगा उद्घाटन

Noida International Airport: भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार! रामनवमी पर जेवर एयरपोर्ट का होगा मेगा उद्घाटन

TROWS

Noida International Airport: भारत के विमानन अध्याय में जल्द ही ऐतिहासिक चरण जोड़ा जाने वाला है। उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट 26 मार्च को रामनवमी के शुभ अवसर पर उद्घाटित किये जाने की योजना प्रस्तावित की गई है। कहा जा रहा है कि इस भव्य परियोजना का उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

Holi 2026 -2

Noida International Airport: भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट तैयार! रामनवमी पर जेवर एयरपोर्ट का होगा मेगा उद्घाटन

यह एयरपोर्ट केवल एक साधारण एयरपोर्ट नहीं होगा बल्कि असल में यह भारत की आर्थिक तस्वीर को बदलने वाला मेगा प्रोजेक्ट होने वाला है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पास उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहा है यह एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट कहा जाएगा। इसके शुरू होने से दिल्ली NCR के एयर ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा और लाखों यात्रियों को उत्तर प्रदेश हरियाणा और दिल्ली में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Indian Public School

राम नवमी के दिन उद्घाटन की तैयारी
सरकारी रिपोर्ट की माने तो मार्च 26 को रामनवमी पड़ने वाली है और इसी दिन एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रस्तावित किया गया है। उद्घाटन के संकेत खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दे दिए हैं। सूत्रों की माने तो योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस परियोजना का लोकार्पण करने के लिए बुलाने वाले हैं। यह लोकार्पण कार्यक्रम को अति भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा और इसके लिए बहुत बड़ी जनसभा भी बुलाई जाएगी।

Doon valley school

भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जेवर का नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
जेवर में बनने वाला यह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह से विकसित होने के बाद भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार इस एयरपोर्ट को कई चरणों में विकसित किया जाएगा। आने वाले समय में इसमें 5 रनवे बनाए जाएंगे। पहले चरण में यह एयरपोर्ट लगभग 1.02 करोड़ लोगों को सालाना सेवा देगा। आने वाले वर्षों में इसकी क्षमता को 12 करोड़ यात्री सालाना करने की योजना तैयार की जा रही है जिससे यह एशिया का सबसे बड़ा एविएशन हब भी बन जाएगा।

इस एयरपोर्ट से क्या फायदा होगा?
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होते ही दिल्ली एनसीआर के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों का भारी दबाव रहता है। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होने से बहुत बड़ा हिस्सा यहां शिफ्ट हो जाएगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके अलावा सरकार इस एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए नए एक्सप्रेसवे और कॉरिडोर भी बना रही है। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से इस एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए लगभग 31.42 किलोमीटर लंबा कनेक्टिविटी कॉरिडोर बनाने की भी मंजूरी दे दी गई है। जिससे इस एयरपोर्ट तक दिल्ली, नोएडा, आगरा, पश्चिम उत्तर प्रदेश से पहुंचना आसान हो जाएगा।

सुरक्षा प्रक्रियाएं और लाइसेंस प्रक्रिया हुई पूरी
एयरपोर्ट संचालन की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम DGCA द्वारा उठा लिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इस एयरपोर्ट को एरोड्रम लाइसेंस दे दिया है। यह एयरपोर्ट सुरक्षा और संचालन के सभी मानकों को पूरा करता है और यहां अब व्यवसायिक उड़ानों की राह पूरी तरह से साफ हो चुकी है। एयरपोर्ट के उद्घाटन होने के बाद यहां से नियमित उड़ाने शुरू होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर 26 मार्च को रामनवमी के अवसर पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होना लगभग तय है। यह उद्घाटन केवल उत्तर प्रदेश के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए ऐतिहासिक दिन साबित होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib : पांवटा में अवैध पिस्टल और 08 जिंदा रौन्द बरामद! हिरासत में लिया युवक

Paonta Sahib : पांवटा में अवैध पिस्टल और 08 जिंदा रौन्द बरामद! हिरासत में लिया युवक