Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: भारी बारिश से 340 करोड़ का नुकसान! 105 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

TROWS

Himachal News: ऊना जिले में इस मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन से अब तक लगभग 340 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इसमें लोक निर्माण विभाग को 191 करोड़ तथा जलशक्ति विभाग एवं स्वां नई बाढ़ प्रबंधन परियोजना को लगभग 125 करोड़ रुपये की क्षति हुई है।

Holi 2026 -2

Himachal News: भारी बारिश से 340 करोड़ का नुकसान! 105 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त

अन्य विभागों और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित की गई है और प्रशासन राहत एवं बहाली कार्यों में पूरी गंभीरता और तत्परता से जुटा हुआ है।

Indian Public School

बता दें, वर्तमान में हिमाचल सरकार द्वारा विशेष राहत पैकेज के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 5 हजार रुपये मासिक किराया बेघर परिवारों को प्रदान किया जा रहा है।

Doon valley school

सरकार अधिक परिवारों को लाभान्वित करने के लिए किराया देने की शर्तों में ढील देने पर भी विचार कर रही है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में अब तक 24 पक्के और 81 कच्चे मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जबकि 381 पक्के और 543 कच्चे मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है।

इसके अतिरिक्त 35 दुकानें और 503 पशुशालाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकांश मार्ग बहाल कर दिए गए हैं, जबकि बंगाणा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर भूस्खलन से बाधाएं बनी हुई हैं और वहां बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश! कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, मिलेगी राहत

Himachal Weather: हिमाचल में आज भी बारिश! कल से कमजोर पड़ेगा मानसून, मिलेगी राहत

Himachal Latest News: हिमाचल के सभी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध करवाए जाएंगे विश्व स्तरीय उपकरण

Himachal Latest News: हिमाचल के सभी चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध करवाए जाएंगे विश्व स्तरीय उपकरण