Asha Hospital
Holi 2026
in

Visa Free Entry: भारतीय पासपोर्ट की बढ़ गई ताकत! अब इन देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

Visa Free Entry: भारतीय पासपोर्ट की बढ़ गई ताकत! अब इन देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

Visa Free Entry: भारतीय पासपोर्ट की बढ़ गई ताकत! अब इन देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

Visa Free Entry: भारतीय पासपोर्ट की बढ़ गई ताकत! अब इन देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

TROWS

Visa Free Entry: 2026 का Henley Passport Index सामने आ चुका है। इस इंडेक्स से यह खुलासा हुआ है कि अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के दमदार पासपोर्ट की सूची में 80 वें स्थान पर है। जी हां, पिछले वर्ष से यह स्थान 5 पायदान ऊपर है। जिससे पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर भारत की कूटनीति पहले से बेहतर हुई है और आने वाले समय में और बेहतर होने की संभावना है।

Holi 2026 -2

Visa Free Entry: भारतीय पासपोर्ट की बढ़ गई ताकत! अब इन देशों में मिलेगी वीजा फ्री एंट्री

हैनले पासपोर्ट इंडेक्स यह बताता है कि अब भारत के नागरिकों को बिना वीजा या विजा ऑन अराइवल कौन-कौन से देश में एंट्री मिल सकती है? जी हां, Henley Passport Index के अनुसार इस वर्ष भारत को कुल 55 देश में बिना वीजा या विजा ऑन अराइवल से एंट्री मिल सकती है, जोकि अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Indian Public School

हालांकि पासपोर्ट इंडेक्स के मुताबिक सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट सिंगापुर का है, दूसरे नंबर पर जापान और कोरिया आता है। इसके बाद यूरोप के विकसित देश, स्पेन और लक्जमबर्ग का नंबर आता है।

Doon valley school

Henley passport index क्या है?
Henley passport index एक वार्षिक पासपोर्ट रिपोर्ट होती है जो वैश्विक यात्रा की स्वतंत्रता को मापती है। यह रिपोर्ट 199 देश के पासपोर्ट की तुलना दर्शाती है जिनके आधार पर हर देश को एक रैंक दिया जाता है। इंडेक्स को तैयार करने के लिए इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से डाटा लिया जाता है। जिससे पता चलता है कि कौन से देश का पासपोर्ट कितना विश्वसनीय है और कौन से देश की नागरिकों को बिना वीजा की परेशानी के ज्यादा देशों में घूमने का हक है।

भारत के लिए वीजा फ्री यात्रा कौन से देश में उपलब्ध है?
भारत को 2026 में कुल 55 देश में वीजा फ्री या विजा ऑन अराइवल की व्यवस्था मिली है जो की पर्यटन, शिक्षा, व्यापार की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। इनमें से कुछ मुख्य देश इस प्रकार है : भूटान, नेपाल, थाईलैंड, मलेशिया, इंडोनेशिया, मालदीव्स सेशेल्स, फिजी, केन्या, मॉरीशस, सेनेगल, जिंबॉब्वे, जमैका, बारबाडोस, डोमिनिक, बोलिविया शामिल है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पासपोर्ट रैंकिंग में 80 वें पायदान हासिल करने के फायदे

हैनले पासपोर्ट इंडेक्स में अब भारत की पोजीशन 80 वें नंबर पर आ चुकी है जिसके कई बड़े फायदे भारत को देखने के लिए मिलेंगे जैसे कि:
● अब भारतीय नागरिकों को कई देशों में वीजा की झंझट भारी प्रक्रिया से गुजरा नहीं पड़ेगा।
● इन देशों के साथ पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
● पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार यह संदेश देता है कि भारत डिप्लोमेटिक रिश्ते मजबूत कर रहा है जिससे भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक समुदाय में भी बढ़ती है।
● इससे ग्लोबल यात्रा की स्वतंत्रता मिलती है, जिससे युवा शिक्षा, नौकरी और नए अनुभवों के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं।

कहां है सुधार की गुंजाइश?
भारत की पासपोर्ट स्थिति अब पहले से काफी बेहतर है, लेकिन अभी भी विकसित देशों में एंट्री के लिए भारत को जटिल वीजा प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। आज भी भारत इन देशों से बहुत पीछे है क्योंकि सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों को 180 से ज्यादा देशों में फ्री यात्रा मिलती है ऐसे में भारत को आगे चलकर और बेहतर रणनीति अपनानी होगी और द्विपक्षीय समझौते करने होंगे।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर हैनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत 80वें स्थान पर है जो की एक बहुत बड़ा सकारात्मक संकेत है। यह दिखाता है कि भारत की वैश्विकपहचान पहले से बेहतर हो रही है। हालांकि भारत को अपनी वैश्विक कूटनीति में और सुधार करना होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : चंडीगढ़ से देहरादून जा रही बस पहाड़ी से टकराई! यात्रियों में चीख-पुकार

Sirmour News : चंडीगढ़ से देहरादून जा रही बस पहाड़ी से टकराई! यात्रियों में चीख-पुकार

HP News: विक्रमादित्य सिंह के बयान पर भड़के आईएएस-आईपीएस! मंत्री के साथ ड्यूटी देने से मुकरे, जानिए पूरा मामला

HP News: विक्रमादित्य सिंह के बयान पर भड़के आईएएस-आईपीएस! मंत्री के साथ ड्यूटी देने से मुकरे, जानिए पूरा मामला