Asha Hospital
Holi 2026
in

PhonePe के बाद BHIM पर भी फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से होगा पेमेंट! डिजिटल भुगतान का नया दौर शुरू

PhonePe के बाद BHIM पर भी फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से होगा पेमेंट! डिजिटल भुगतान का नया दौर शुरू

PhonePe के बाद BHIM पर भी फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से होगा पेमेंट! डिजिटल भुगतान का नया दौर शुरू

PhonePe के बाद BHIM पर भी फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से होगा पेमेंट! डिजिटल भुगतान का नया दौर शुरू

TROWS

भारत में डिजिटल भुगतान अब पहले से और ज्यादा सुरक्षित होता जा रहा है। पहले UPI पेमेंट के लिए हर बार पिन डालना जरूरी होता था। परंतु अब वह टेक्नोलॉजी नया मोड़ ले चुकी है। PhonePe के बाद अब सरकार समर्थित एप BHIM पर भी फिंगरप्रिंट और फेस आईडी के जरिए पेमेंट सुविधा शुरू होने जा रही है। आने वाले 10 दिनों में BHIM ऐप पर यह सुविधा रोल आउट हो जाएगी जिससे अब BHIM एप भी सुरक्षित और मजबूत UPI एप बन जाएगा।

Holi 2026 -2

PhonePe के बाद BHIM पर भी फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से होगा पेमेंट! डिजिटल भुगतान का नया दौर शुरू

BHIM एप की इस नई सुविधा के पीछे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का हाथ है। जो देश भर में UPI सिस्टम को संचालित करता है। BHIM की CEO ललिता नटराज ने हाल ही में जानकारी दी है कि बायोमेट्रिक आधारित UPI पेमेंट का रोल आउट चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा चुका है और आने वाले 10 दिनों में यह सभी यूजर्स के पास उपलब्ध करवाया जाएगा।

Indian Public School

क्या है BHIM पे की बायोमेट्रिक UPI सुविधा
अब तक UPI पेमेंट करते समय यूजर को 4 या 6 अंकों वाला PIN डालना पड़ता था। यह परेशानी का कारण बनता जा रहा था। क्योंकि कई बार यूजर अपना PIN भूल जाते हैं तो कई बार तो कई बार गलत PIN एंटर देते हैं। जिसकी वजह से असुविधा बढ़ने लग जाती है।

Doon valley school

परंतु नई सुविधा के तहत यूजर अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस आईडी का उपयोग कर भुगतान को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे। यह सुविधा फिलहाल PhonePe की तरह ही ₹5000 तक के ट्रांजैक्शन के लिए लागू की जा रही है। हालांकि ₹5000 से ऊपर की ट्रांजैक्शन पर अभी भी PIN डालना पड़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि बायोमैट्रिक डाटा फोन में सुरक्षित होगा।

PhonePe के बाद BHIM का यह डिजिटल कदम
डिजिटल पेमेंट सेक्टर में लगातार प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है। PhonePe ने बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध करवा दी है जिससे यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इसलिए अब BHIM पे भी इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। BHIM का उद्देश्य केवल पेमेंट एप बनाकर टिके रहना नहीं है बल्कि इस सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म को विकसित करना भी है। इसी वजह से इस ऐप ने भी नई तकनीक को तेजी से अपना लिया है और सरकारी समर्थन तथा NPCI की देखरेख में अब यह नया सुरक्षित विकल्प भी जोड़ रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

BHIM पे का नेटवर्क होगा और भी ज्यादा मजबूत
हाल ही में BHIM की CEO ललिता नटराज ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की खबर के साथ यह भी बताया है कि BHIM अब अपने नेटवर्क को मजबूत कर रहा है। साल के अंत तक दो और बैंक प्लेटफार्म BHIM पे जुड़ जाएंगे। जिसमें एक सरकारी बैंक और एक निजी बैंक होगा जिससे ज्यादा से ज्यादा बैंकिंग सेवाएं BHIM APP के जरिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

BHIM ऐप में किस प्रकार बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन का इस्तेमाल करें?

आने वाले 10 दिनों में सभी यूजर्स को BHIM पे एप में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी की सुविधा मिलेगी। मतलब PIN की जगह बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन का उपयोग किया जाएगा।
● इसके लिए सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग को खोले, सिक्योरिटी या बायोमेट्रिक पासवर्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
● अब फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक चुनें।
● अपना फिंगरप्रिंट या चेहरा रजिस्टर करें ।
● फोन में अगर बायोमेट्रिक सेट नहीं होगा तो एप में यह फीचर काम नहीं करेगा।
● इसके बाद भी एप में बायोमेट्रिक चालू करें, प्रोफाइल सेटिंग में जाए, सिक्योरिटी या बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन विकल्प खोजें।
● इनेबल फिंगरप्रिंट/ फेस आईडी पर टैप करें ।
● अपना UPI पिन डालकर कंफर्म करें ।
● ऐसा करते ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एक्टिव हो जाएगा।
● अब पेमेंट करते समय पैसे भेजने के लिए सेंड पर टाइप करें राशि दर्ज करें।
● PIN की जगह फिंगरप्रिंट या फेस आईडी विकल्प से पेमेंट पूरा करें।

निष्कर्ष
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की मदद से BHIM अब और ज्यादा मजबूत पेमेंट एप हो जाएगा। अब PIN याद रखने का झंझट समाप्त, हालांकि ₹5000 से ऊपर की पेमेंट करने पर PIN की जरूरत अब भी पड़ेगी

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HPRCA: टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित! 16 मार्च से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

HPRCA: टीजीटी नॉन मेडिकल की छंटनी परीक्षा का परिणाम घोषित! 16 मार्च से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

Sabeer Bhatia Dhurandhar Controversy: विवादों में घिरे हॉटमेल के जनक सबीर भाटिया! धुरंधर को लेकर कह दी यह बड़ी बात

Sabeer Bhatia Dhurandhar Controversy: विवादों में घिरे हॉटमेल के जनक सबीर भाटिया! धुरंधर को लेकर कह दी यह बड़ी बात