Asha Hospital
Holi 2026
in , , , , , , ,

Big Achievement: कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड! 21 वर्षों बाद सिरमौर के हिस्से में तीसरी बार आएगा देश का दूसरा बड़ा खेल पुरस्कार! परिवार में खुशी का माहौल

TROWS

Big Achievement: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाली कबड्डी स्टार खिलाड़ी रितु नेगी के नाम का ऐलान अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है।

Holi 2026 -2

बुधवार को वर्ष 2023 के लिए जैसे ही भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा हुई और उसमें रितु नेगी का नाम भी शामिल हुआ, तो रितु के परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

Big Achievement: कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवार्ड! 21 वर्षों बाद सिरमौर के हिस्से में तीसरी बार आएगा देश का दूसरा बड़ा खेल पुरस्कार! परिवार में खुशी का माहौल

Indian Public School

शिलाई दुर्गम गांव शरोग से ताल्लुक रखने वाली इस होनहार बेटी की बदौलत करीब 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल पुरस्कार सिरमौर जिला के हिस्से में आया है।

Doon valley school

यह अवार्ड हासिल करने वाले जिला से वह तीसरी खिलाड़ी है। रितु नेगी से पहले सिरमौर जिला से भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सीता गोसाई व अंतरराष्ट्रीय शूटर समरेश जंग चौधरी भी अर्जुन अवार्ड हासिल कर चुके हैं।

सीता गोसाई के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार स्वर्ण पदक जीता था। सीता गोसाई को 2002 में अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

समरेश जंग को भी 2002 में ही अर्जुन अवार्ड मिला था। अब रितु नेगी सिरमौर जिला से तीसरी खिलाड़ी है, जिनके नाम का चयन अर्जुन अवार्ड के लिए हुआ है।

वहीं खेल पुरस्कार की घोषणा के बाद जहां इस होनहार बेटी का परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है, तो वहीं सोशल मीडिया पर भी रितु नेगी की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी जा रही है।

वर्तमान में रितु नेगी भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान है। हाल ही में रितु के नेतृत्व में एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था।

मंगलवार को ही रितु नेगी अपने मायके शिलाई पहुंची हैं, जहां अपने परिजनों के बीच उन्हें पुरस्कार मिलने की सूचना मिली।

अर्जुन अवार्ड के लिए रितु का चयन होने से शिलाई क्षेत्र में खुशी का माहौल है। बेटी को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

वहीं रितु के पिता भवान सिंह ने भी बेटी को खेल पुरस्कार मिलने खुशी में गांव में मिठाई भी बांटी और बेटी की इस कामयाबी को उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि करार दिया। साथ ही कहा कि बेटी ने एक बार फिर सीना फक्र से चौड़ा कर दिया है।

बता दें कि हरियाणा के स्टार कबड्डी खिलाड़ी रोहित गुलिया के साथ उनका विवाह हुआ है। रितु की इस कामयाबी से हिमाचल के साथ-साथ हरियाणा का भी गौरव बढ़ा है, क्योंकि वह हरियाणा की पुत्रवधू भी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे में कार्यरत रितु नेगी की कबड्डी के खेल में कई उपलब्धियां है। इस वर्ष 2023 में रितु नेगी को भारतीय कबड्डी टीम की कप्तानी मिली और उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने चीन में देश के लिए गोल्ड मैडल जीता।

इससे पहले वह 2019 में नेपाल में हुए साउथ एशियन गेम्स में भी देश के लिए स्वर्ण पदक जीत चुकी है। इसके अलावा वर्ष 2018 में एशियन गेम्स में भारत के लिए इंडोनेशिया में रजत पदक जीता।

वहीं 2011 में मलेशिया में थर्ड जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भारत ने रितु नेगी के नेतृत्व में ही गोल्ड मेडल जीता था। वर्ष 2007 में रितु नेगी ने हिमाचल की टीम से उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई नैशनल चैम्पियनशिप में पहली बार हिस्सा लिया था।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp प NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में हिमकेयर को लेकर आई बड़ी ख़बर: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमकेयर योजना को लेकर सदन में बताई ये बात! यहां क्लिक कर देखें पूरी ख़बर

हिमाचल में हिमकेयर को लेकर आई बड़ी ख़बर: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमकेयर योजना को लेकर सदन में बताई ये बात! यहां क्लिक कर देखें पूरी ख़बर

Himachal Crime Alert: दर्दनाक कार हादसे में गहरी खाई में जा गिरी कार! युवक की मौके पर मौत! कैसे पेश आया हादसा देखें रिपोर्ट

Himachal Crime Alert: दर्दनाक कार हादसे में गहरी खाई में जा गिरी कार! युवक की मौके पर मौत! कैसे पेश आया हादसा देखें रिपोर्ट