in

बिजट महाराज मंदिर में चोरी: लाखों के सोने के गहने गायब, भरोसेमंद भंडारी पर दर्ज हुआ मामला

बिजट महाराज मंदिर में चोरी: लाखों के सोने के गहने गायब, भरोसेमंद भंडारी पर दर्ज हुआ मामला

बिजट महाराज मंदिर में चोरी: लाखों के सोने के गहने गायब, भरोसेमंद भंडारी पर दर्ज हुआ मामला

बिजट महाराज मंदिर में चोरी: लाखों के सोने के गहने गायब, भरोसेमंद भंडारी पर दर्ज हुआ मामला

TROWS

शिमला: राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल के ग्राम पबास स्थित प्रसिद्ध बिजट महाराज मंदिर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण गायब होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मंदिर प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में भंडारी के रूप में कार्य कर रहे देवेंद्र सिंह पर मंदिर के कीमती स्वर्ण आभूषणों के गबन का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि गायब हुए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये है।

मंदिर के पुजारी श्याम लाल, वीरेंद्र सिंह और प्रकाश चंद ने संयुक्त रूप से पुलिस को शिकायत सौंपी। शिकायत में बताया गया कि मंदिर की चाबियां और बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भंडारी को सौंपी गई थी। धार्मिक विश्वास के कारण उसे मंदिर की संपत्ति की देखरेख का दायित्व दिया गया था।

Doon valley school

आरोप है कि इसी जिम्मेदारी का गलत फायदा उठाते हुए मंदिर के सोने के आभूषणों का कथित रूप से गबन किया गया। जब मंदिर की संपत्ति का मिलान किया गया तो कई स्वर्ण आभूषण गायब पाए गए। इसके बाद मंदिर प्रबंधन ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की।

शिकायत के आधार पर चौपाल पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम टियारी, तहसील चौपाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

JPERC 2025

जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि आभूषण कब और किन परिस्थितियों में गायब हुए। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गायब हुए सोने के आभूषणों की बरामदगी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भी चिंता का माहौल है और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: गुरु पूर्णिमा पर 4 दिवसीय मेडिटेशन शिविर संपन्न, साधकों ने लिया तनावमुक्त जीवन का संकल्प

पांवटा साहिब: गुरु पूर्णिमा पर 4 दिवसीय मेडिटेशन शिविर संपन्न, साधकों ने लिया तनावमुक्त जीवन का संकल्प