in

पांवटा साहिब की बदहाल सड़कों पर विधायक सुखराम चौधरी का अल्टीमेटम, 7 अगस्त तक काम शुरू नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

TROWS

पांवटा साहिब: पांवटा साहिब के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में क्षेत्र की जर्जर सड़कों, विकास कार्यों में देरी और आपदा राहत को लेकर प्रदेश सरकार व लोक निर्माण विभाग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि 7 अगस्त तक सड़कों के सुधार का काम शुरू नहीं हुआ तो वह जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

सुखराम चौधरी ने कहा कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। इनमें देवीनगर–रामपुरघाट–नवादा, बद्रीपुर–जमनीवाला–परदूनी, भगानी चौक–गोजर–डाकपत्थर, पुरुवाला–अम्बोआ–राजपुर सहित आंजभोज क्षेत्र की कई सड़कें शामिल हैं। उनका कहना है कि इन मार्गों पर रोजाना हजारों लोग सफर करते हैं, लेकिन जगह-जगह बने गड्ढों और खराब सड़क के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि इन सड़कों का मुद्दा वह विधानसभा में कई बार उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क सुधार का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक उस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

Doon valley school

पूर्व मंत्री ने कहा कि उनके प्रयासों से जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के तहत देवीनगर सड़क और भगानी सड़क के लिए 20-20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की कि स्वीकृत राशि का उपयोग करते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि लोक निर्माण मंत्री पिछले वर्ष 15 अगस्त को पांवटा साहिब आए थे और सड़क सुधार का भरोसा दिया था। लगभग एक वर्ष बीतने के बाद भी सड़कें पहले जैसी ही खराब हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

JPERC 2025

सुखराम चौधरी ने पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारी बारिश से पांवटा विधानसभा क्षेत्र में करीब 20 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जबकि राहत के तौर पर केवल करीब 1.5 करोड़ रुपये ही मिले। उनका कहना है कि यह राशि वास्तविक नुकसान की तुलना में काफी कम थी।

उन्होंने बताया कि सरकार से पर्याप्त मदद नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने अपनी विधायक निधि से 40 लाख रुपये उपलब्ध कराकर भगानी क्षेत्र में चैनलाइजेशन और पेयजल योजना का कार्य शुरू करवाया, ताकि भविष्य में बरसात के दौरान लोगों को राहत मिल सके।

प्रेस वार्ता के अंत में सुखराम चौधरी ने कहा कि यदि 7 अगस्त तक सड़क सुधार का काम शुरू नहीं हुआ तो वह जनता के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के विकास और जनता की सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा जनहित के मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिजट महाराज मंदिर में चोरी: लाखों के सोने के गहने गायब, भरोसेमंद भंडारी पर दर्ज हुआ मामला

बिजट महाराज मंदिर में चोरी: लाखों के सोने के गहने गायब, भरोसेमंद भंडारी पर दर्ज हुआ मामला

Paonta Sahib: 15 और 5 साल नौकरी करने वाली दो महिलाओं को हटाने पर बवाल, न्याय की मांग को लेकर SDM कार्यालय के बाहर होगा धरना

Paonta Sahib: 15 और 5 साल नौकरी करने वाली दो महिलाओं को हटाने पर बवाल, न्याय की मांग को लेकर SDM कार्यालय के बाहर होगा धरना