Paonta Sahib : पांवटा के बी. के. डी. स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल रैंक! सिरमौर के 1584 विद्यालयों में चुना गया….

Paonta Sahib : जिला सिरमौर में EduConnectIn द्वारा किए गए सर्वेक्षण में H. P. Board से मान्यता प्राप्त स्कूलों में बी. के. डी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने कमाल कर दिखाया है। B. K. D. को बेस्ट स्कूल के रैंक का खिताब मिला है। Educonnectin के गुप्त सर्वे में सिरमौर के 1584 विद्यालयों में बी. के. डी. स्कूल को Best School चुना गया है।

Paonta Sahib : पांवटा के बी. के. डी. स्कूल को मिला बेस्ट स्कूल रैंक! सिरमौर के 1584 विद्यालयों में चुना गया….
वहीँ, इस उपलब्धि पर स्कूल के निदेशक और प्रिंसिपल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्कूल का शुरू से ही मकसद रहा है कि बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाए जिसमें पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का संतुलित विकास हो। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ स्कूल का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का है।

हमने साबित किया है कि संसाधन सीमित हों तो भी समर्पण और नवाचार से बदलाव संभव है। उन्होंने कहा स्कूल में अन्य विद्यालयों की अपेक्षा फीस कम ली जाती है। यह विद्यालय गुरु नानक देव जी के मार्गदर्शन पर चलते हुए” विद्या विचारी तां परोपकारी • विचारों का अनुसरण करते हुए शिक्षा प्रदान करवाता है।


विद्यालय का प्रबन्ध व संचालन गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा किया जाता है। इसलिए यहां पर BPL / IRDP व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाती है। कक्षा पहली में इस वर्ष इस वर्ग के लिए 16 स्थान आरक्षित किए गए हैं। इस विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल दिया जाता है।
बौद्धिक, मानसिक तथा शारीरिक ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों के नैतिक ज्ञान, चरित्र निर्माण व अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। समय- समय पर Career Counselling के लिए भी कक्षायें लगाई जाती है जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञ आकर विद्यार्थियों को भविष्य से संबंधित जानकारी प्रदान करते हैं।


उन्होंने कहा Best School Award 2025 प्राप्त करने का श्रेय गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी पाँवटा साहिब व विद्यालय के शिक्षकों को जाता है। यह सम्मान प्राप्त करना विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव की बात है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



