Asha Hospital
Holi 2026
in

बजट 2026 का असर: आम आदमी की ज़ेब को मिलेगी राहत? क्या सस्ता हो जाएगा सोना-चांदी या मिलेगी रोज़मर्रा की चीजों पर छूट

TROWS

2026-27 का केंद्रीय बजट बस अब पेश ही होने वाला है। अब केवल कुछ ही घण्टों का समय बाकी है और इसके बाद शुरू हो जाएगी सबसे बहूप्रतीक्षित चर्चा। जब देश के प्रत्येक नागरिक के लिए वित्तीय मंत्री निर्मला सीतारमण अपने पिटारे से बजट रूपी तोहफा निकालेंगी। जी हां, बजट को लेकर कई प्रकार की अनिश्चितताएं देखी जा रही है।

Holi 2026 -2

बजट 2026 का असर: आम आदमी की ज़ेब को मिलेगी राहत? क्या सस्ता हो जाएगा सोना-चांदी या मिलेगी रोज़मर्रा की चीजों पर छूट

लोगों के बीच एक ही सवाल है क्या इस बार बजट विकसित भारत का बजट होगा? क्या इस बार बजट आर्थिक वृद्धि को तेज करेगा? क्या यह महंगाई को कम करेगा और आम आदमी को राहत देगा? सूत्रों की माने तो इस बार का बजट छोटे और मध्यम व्यवसाय को महत्व देगा।

Indian Public School

रोजगार सृजन को प्राथमिकता देगा, GDP को बेहतर बनाने की राह पर काम करेगा और आम आदमी को महंगाई से मुक्ति देगा। साथ ही इस बार कई प्रकार की सब्सिडी भी लागू की जाएगी। इस बजट में रियल एस्टेट सेक्टर, हेल्थ केयर और शिक्षा पर पूरा जोर दिया जाएगा। साथ ही देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर भी काम किया जाएगा।

Doon valley school

हालांकि इन सबसे आम आदमी को ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। आम आदमी को चाहिए मुख्य बातें की टैक्स में कितनी छूट मिलेगी? रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे? सोना चांदी सस्ता होगा या नहीं ? गाडियों के दाम कितने हो जाएंगे।

सोने-चांदी पर क्या होगा आसर?
सूत्रों की माने तो बजट 2026-27 में सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी कम की जा सकती है। यदि इंपोर्ट ड्यूटी कम हो गई तो सोना 3% तक सस्ता होगा। चांदी में भी राहत मिलेगी। अगर राजकोषीय घाटा कंट्रोल में रहा और रुपया मजबूत हुआ तो सोने और चांदी के दाम कम होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। हालांकि सोने-चांदी के दाम पूरी तरह से वैश्विक बाजारों पर निर्भर करते हैं। अगर विश्व में इसके दाम बड़े तो निवेशकों की मांग बढ़ेगी, जिसकी वजह से दाम फिर से चढ़ सकते हैं। परंतु कोशिश की जाएगी की शादी ब्याह की खरीदारी करने वालों को छोटी-मोटी राहत मिले।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

क्या गाड़ी खरीदना हो जाएगा आसान?
बजट 2026-27 का ऑटो सेक्टर पर भी बहुत बड़ा असर दिखने वाला है। GST, ब्याज दर, EV नीति और स्क्रैपेज पॉलिसी को बजट 2026 में लागू किया जाएगा। हो सकता है इलेक्ट्रॉनिक वाहन पर सब्सिडी या टैक्स छूट मिले। ऑटो लोन सस्ते हो जाए। पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपेज स्कीम को बढ़ावा मिले जिससे आने वाले समय में पेट्रोल डीजल की नई गाड़ियों की बिक्री बढ़ेगी। मिडिल क्लास के लिए गाड़ी खरीदना आसान हो जाएगा। वही कार और बाइक पर सब्सिडी मिलेगी।

दाल, तेल, साबुन जैसी चीजों पर क्या असर पड़ेगा?
एक आम नागरिक बजट से यही उम्मीद करता है कि उसे रोजमर्रा की चीज सस्ते दामों पर मिले। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बजट 2026 में खेती और सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी। खाने पीने की चीजों की कीमतें स्थिर होने की संभावना दिखाई दे रही है। डीजल/पेट्रोल पर टैक्स में राहत मिलेगी। जीएसटी दरों में बदलाव आएगा। ट्रांसपोर्ट सस्ता होने से सामान की लागत भी कम हो जाएगी। हालांकि क्रूड ऑयल महंगा हो सकता है। साबुन, शैंपू, पैकेज फूड महंगे किए जाएंगे। कपड़े और जूते चप्पल भी महंगे हो सकते हैं।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर 1 फरवरी 2026 का दिन भारत और उसके नागरिकों के लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस दिन पेश किया जाएगा भारत का केंद्रीय बजट जो की तय करेगा अर्थव्यवस्था का आगे का रोड मैप। अब देखना यह होगा कि इस बार इस बजट में आम नागरिक को कुछ मिलता भी है या नहीं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : दूध के बेहतरीन दाम मिलने से सिरमौर के पशुपालक खुश! मिल्क फेड को 1562 दुग्ध उत्पादक रोजाना दे रहे सप्लाई

Sirmour News : दूध के बेहतरीन दाम मिलने से सिरमौर के पशुपालक खुश! मिल्क फेड को 1562 दुग्ध उत्पादक रोजाना दे रहे सप्लाई

Dhurandhar Fa9la In Guinness World Record: अरबी रैपर फ्लिपराची ने रचा इतिहास! ना इंग्लिश ना हिंदी फिर भी गाना सुपरहिट

Dhurandhar Fa9la In Guinness World Record: अरबी रैपर फ्लिपराची ने रचा इतिहास! ना इंग्लिश ना हिंदी फिर भी गाना सुपरहिट