Asha Hospital
Holi 2026
in

Budget 2026 Expectations: बजट 2026 से क्या बदलेगा? क्या मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, एक क्लिक में जानिए

Budget 2026 Expectations: बजट 2026 से क्या बदलेगा? क्या मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, एक क्लिक में जानिए

Budget 2026 Expectations: बजट 2026 से क्या बदलेगा? क्या मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, एक क्लिक में जानिए

Budget 2026 Expectations: बजट 2026 से क्या बदलेगा? क्या मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, एक क्लिक में जानिए

TROWS

Budget 2026 Expectations: भारत का हर नागरिक अब बेसब्री से 1 फरवरी 2026 को जारी किए जाने में यूनियन बजट का इंतजार कर रहा है। 1 फरवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा यूनियन बजट पेश किया जाएगा। अब देखना यह होगा कि यह बजट आर्थिक कसौटी पर खरा उतरता है या नहीं?

Holi 2026 -2

Budget 2026 Expectations: बजट 2026 से क्या बदलेगा? क्या मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, एक क्लिक में जानिए

क्या इस बजट से मध्यम वर्गीय निवेशकों, युवा, सीनियर सिटीजंस सभी को फायदा मिलता है या नहीं? हालांकि बजट से उम्मीद तो काफी बड़ी-बड़ी जताई जा रही है क्योंकि इकोनामिक सर्वे रिपोर्ट्स 2026 आ चुकी है, जिससे यह पता चल रहा है कि भारत में पिछले कुछ समय में तरक्की जरूर की है।

Indian Public School

इसी को देखते हुए आने वाला बजट भी काफी प्रभावशाली होने वाला है। पर एक आम नागरिक बजट से ज्यादा बड़ी उम्मीद नहीं करता। वह चाहता है कि कर का बोझ कम हो जाए, निवेश बेहतर हो, लोगों के पास पैसा बचे, महंगाई कंट्रोल में आ जाए और रोजगारों का सृजन हो।

Doon valley school

2026 बजट से क्या मुख्य उम्मीद है?

● बजट 2026 से सबसे बड़ी उम्मीद है लोगों को टैक्स में राहत की कहा जा रहा है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75000 से बढ़कर 1 लाख किया जाएगा जिससे हाथ में पैसा जरूर बचेगा।
● वही नई कर व्यवस्था के अंतर्गत कुछ टैक्स फ्री सीमाओं का भी विस्तार होगा।
● स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ता है तो 13 लाख तक की वार्षिक आय पर टैक्स नहीं लगेगा।
● साथ ही लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन में भी 1.25 लाख से लिमिट को बढ़ाकर 2 लाख करने की बात कही जा रही है।
● इसके साथ ही स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर मिलने वाली छूट की सीमा को बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
● बजट 2026 से लोगों को उम्मीदें हैं क्षेत्र 80c की लिमिट के बढ़ाने की जो की ₹200000 तक हो सकती है।
● वही इस बजट से रियल एस्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बेहतर किए जाने की उम्मीद दिखाई दे रही है।
● ज्यादा से ज्यादा लोगों को अब घर मिलेगा और घर बनाने के लिए होम लोन की ब्याज डिडक्शन सीमा को भी बढ़ाया जाएगा।
● सीनियर सिटीजंस के लिए फिक्स डिपाजिट ब्याज पर टैक्स लिमिट उठाने की ज्यादा संभावना होगी।
● साथ ही शिक्षा और GST में सुधार की भी चर्चा की जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कौन सी वस्तुओं के दाम हो जाएंगे कम ?

● बजट 2026 के अंतर्गत होम लोन सस्ता हो जाएगा।
● साथ ही बिजली और ग्रीन एनर्जी स्कीम को बढ़ावा मिलेगा।
● रूफटॉप सोलर एनर्जी की सब्सिडी को बढ़ाया जाएगा।
● अनाज़, सब्जी और जरूरी चीजों के दाम स्थिर या कम किए जाएंगे।
● किसानों को ज्यादा सपोर्ट मिलेगा।
● शिक्षा का खर्चा कम किया जाएगा।
● प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सस्ती कर दी जाएगी।
● MSME और स्टार्टअप को टैक्स से राहत मिलेगी।
● साथ ही GST में भी कुछ विशेष बदलाव होंगे जिसमें डेली यूज़ प्रोडक्ट सस्ते कर दिए जाएंगे और लग्जरी प्रोडक्ट्स पर टैक्स बढ़ा दिया जाएगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर बजट 2026 से लोगों को भले ही ज्यादा उम्मीद ना हो, लेकिन एक मध्यम वर्गीय नागरिक कुछ बेसिक रिलैक्सेशन जरूर चाहता है ताकि उसकी कमाई का पैसा उसके पास सुरक्षित रहे, क्रय शक्ति बड़े और उसका और देश का विकास हो सके। बजट 2026 शायद इन्हीं सारी उम्मीदों पर सही भी उतरेगा। क्योंकि इकोनामिक सर्वे रिपोर्ट्स इस तरफ़ की इशारा कर रहे हैं। हालांकि असल में क्या होगा यह तो अब 1 फरवरी 2026 को ही पता चलेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में कलयुगी मां की घिनौनी करतूत: पैदा होते ही नवजात को नहर में फेंका! लिफाफे में लिपटा मिला शव

हिमाचल में कलयुगी मां की घिनौनी करतूत: पैदा होते ही नवजात को नहर में फेंका! लिफाफे में लिपटा मिला शव

Gandhi Talks Movie: बिना संवाद की फिल्म लेकिन फिर भी असरदार! जानिए क्या है गांधी टॉक्स की कहानी

Gandhi Talks Movie: बिना संवाद की फिल्म लेकिन फिर भी असरदार! जानिए क्या है गांधी टॉक्स की कहानी