Himachal News Alert: चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास! लगाया 1.30 लाख रुपये जुर्माना

Himachal News Alert: विशेष न्यायाधीश-I कुल्लू, प्रकाश चंद राणा की अदालत ने मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत चरस तस्करी के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।

Himachal News Alert: चरस तस्करी के दोषी को 14 साल का कठोर कारावास! लगाया 1.30 लाख रुपये जुर्माना
कोर्ट ने आरोपी राम कुमार (पुत्र तिलक वोरा, उर्फ दिनेश कुमार), निवासी गांव बारी कोट, नेपाल को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने दोषी को 14 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1.30 लाख रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।

न्यायालय ने आगे आदेश दिया है कि जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी अतिरिक्त दो वर्ष के साधारण कारावास में रहना होगा।


जिला न्यायवादी कुल्लू कुलभूषण गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी 2023 को भुंतर-मणिकरण मार्ग पर सियुंड के पास विशेष जांच इकाई (SIU) कुल्लू की टीम ने नाकाबंदी की थी।
मणिकरण से मनाली जा रही एक निजी बस (HP34B-8525) की तलाशी के दौरान, सीट नंबर 25 पर बैठे आरोपी के बैग से 3.446 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी।


जिसपर पुलिस थाना भुंतर में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में अब अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए 12 गवाहों और ठोस सबूतों के आधार पर अदालत ने राम कुमार को दोषी पाया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



