दुखद: चौथी मंजिल से गिरा 27 साल का युवक! अस्पताल ले जाने से पहले ही थमी सांसे, पीछे छुटे तीन मासूम

जिला मंडी के गोहर उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत धीस्ती के भलोठी (जाछ) गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है, जिससे एक हंसते खेलते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दुखद: चौथी मंजिल से गिरा 27 साल का युवक! अस्पताल ले जाने से पहले ही थमी सांसे, पीछे छुटे तीन मासूम
27 साल का विनय कुमार पुत्र ठाकर दास निवासी गांव पोर्ट (डाकघर जहल) मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। बताया जा रहा है कि विनय कुमार भलोठी गांव में एक निजी मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था।

चौथी मंजिल से नीचे गिरा युवक
इस दौरान जब मकान में शटरिंग का काम चल रहा था तो अचानक ही उसका पैर फिसल गया जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर चौथी मंजिल से सीधा नीचे गिर गया।


अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत
तकरीबन 40 फुट की ऊंचाई से सीधे नीचे गिरने से विनय को गंभीर चोटें लगी और वह मौके पर ही बेसुध हो गया। इससे मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाने लगा मगर यहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पीछे छूटा परिवार
वही विनय की मौत से उसके घर में मातम छा गया है और परिवार के सदस्यों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया है। मृतक अपने पीछे बूढ़े माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।


उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद ठाकुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चौथी मंजिल से गिरने के कारण मिस्त्री की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



