Paonta Sahib: चिट्टा बेचने की फ़िराक में था तस्कर! तभी पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे दबोचा

Paonta Sahib: जिला सिरमौर की विशेष अन्वेषण टीम ने हेरोइन के साथ एक तस्कर को काबू किया है। आरोपी की पहचान शाहरूख पुत्र गुलजार अली निवासी गांव भगवानपुर डाकघर पुरूवाला तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है।

Paonta Sahib: चिट्टा बेचने की फ़िराक में था तस्कर! तभी पुलिस ने जाल बिछाकर ऐसे दबोचा
टीम को जानकारी मिली थी कि आरोपी आसपास के इलाके में काफी समय से चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि आरोपी विद्या पीठ सीनियर सैकेन्डरी स्कूल केदारपुर के पिछली तरफ बने निर्माणाधीन मकान की दुकान के सामने खड़ा है तथा चिट्टा बेचने की फिराक में है।

सूचना पर पुलिस टीम ने दुकान के पास छापा मारा। जहां पर निर्माणाधीन दुकान के सामने आरोपी मौजूद था। इसपर टीम ने देर न करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।


जब जाँच की गई तो आरोपी के कब्जे से 6.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसपर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21-61-85 ND&PS ACT में केस दर्ज किया गया।
आरोपी का अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है। तफ्तीश में पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त चिट्टा कहां से लाया था तथा किसे बेचने की फिराक में था, जिससे इस कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों को भी कानून की गिरफ्त में लिया जा सके।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



