Yamuna Sharad Mahotsav
in

CM Sukhu: जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

CM Sukhu: जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

CM Sukhu: जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

CM Sukhu: जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र में 76.31 करोड़ रुपये लागत की आठ परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। उन्होंने मंडी जिला की बेटियों के सशक्तिकरण के लिए देई 2.0 कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और सात बच्चियों को सम्मानित किया।

CM Sukhu: जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

उन्हें 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। जोगिन्द्रनगर के मेला ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भूभू जोत टनल का मामला प्रधानमंत्री के साथ उठाया गया है और अगर जयराम ठाकुर इस परियोजना को रुकवाने दिल्ली न जाएं तो यह टनल हिमाचल प्रदेश को मिलना तय है। उन्होंने कहा कि मंडी-पठानकोट राजमार्ग बीच-बीच में टू लेन था लेकिन हम पूरी सड़क फोर लेन करवाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, जिससे पर्यटन बढ़ेगा।

BMB01

उन्होंने कहा कि शानन परियोजना को वापस हासिल करने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट में मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने वर्ष 2017-2022 तक हिमाचल प्रदेश की संपदा को लुटाया, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार ने चोर दरवाजों को बंद किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए विधानसभा चुनाव से पहले 5000 करोड़ रुपये की रेवड़ियां बांट दी और बिजली-पानी फ्री कर दिया। बड़े-बड़े होटलों को भी सब्सिडी का लाभ दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सब्सिडी का युक्तिकरण किया, लेकिन आम आदमी पर कोई बोझ नहीं डाला गया है। पिछले 20 महीने राज्य सरकार ने चोर दरवाजे बंद करके 2200 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया है। राज्य सरकार ने ओपीएस दी और चार प्रतिशत डीए की एक और किश्त जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स के माध्यम से एक चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार को फिर से 40 सीटें प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया।

Radhika Beauty 01
Bhushan Jewellers 04

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उन्होंने कहा ‘‘भोले का भगवान होता है। इस उप-चुनाव के दौरान छः नए लोगों को फिर से विधायक बनने का मौका मिला है। यह चुनाव सरकार बचाने का चुनाव नहीं था, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती और प्रदेश की जनता के सम्मान का चुनाव था। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को एक बार फिर जनादेश दिया।’’ उन्होंने कहा कि चुनाव में हार के बावजूद भाजपा हिमाचल प्रदेश को बदनाम करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से केंद्र को मिलने वाले टैक्स का हिस्सा राज्य को मिलता है, जो राज्य का हक है।

सुक्खू ने कहा कि ‘‘जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, प्रदेश की संपदा को लुटने नहीं दूंगा। मैं फिर कहना चाहता हूं कि अगर एसजेवीएनएल ने राज्य सरकार की शर्तें नहीं मानी तो प्रदेश सरकार 210 मेगावाट क्षमता की लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1, 66 मेगावाट धौलासिद्ध विद्युत परियोजना और 382 मेगावाट सुन्नी विद्युत परियोजनाओं का अधिग्रहण करेगी।’’ उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हैं लेकिन उन्होंने मंडी जिला के लिए कुछ नहीं किया। मंडी की जनता को केवल शब्दों में उलझाए रखा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBI Loan: दिवाली से पहले एसबीआई ने ग्राहकों को दी खुशखबरी! लोन पर ब्याज दरें की कम

SBI Loan: दिवाली से पहले एसबीआई ने ग्राहकों को दी खुशखबरी! लोन पर ब्याज दरें की कम