Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकसित होंगे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: मुख्यमंत्री

TROWS

CM Sukhu: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आम जनमानस को घर-द्वार के निकट उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक स्वास्थ्य संस्थान को स्तरोन्नत कर आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है जिसमें मशीनरी एवं उपकरणों की व्यवस्था के लिए एक-एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए गए हैं।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकसित होंगे आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आज धर्मशाला के परिधि गृह में टोंगलेंग की मोबाइल क्लीनिक बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के उपरांत कहा कि शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने के लिए विस्तृत कार्य योजना के अन्तर्गत कार्य किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि सभी महाविद्यालयों में केजुएलटी विभाग को स्तरोन्नत कर आपातकालीन मेडिसिन विभाग बनाए जा रहे हैं।

Indian Public School

कैंसर के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन्हें आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश में स्टेट ऑफ द आर्ट सुविधाओं के साथ स्टेट कैंसर इंस्टीटयूट स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए विभिन्न सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क दवाइयां तथा उपचार की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में कैंसर रोगियों के उपचार के लिए 42 दवाइयां निशुल्क प्रदान की जा रही हैं।

Doon valley school

इन दवाओं को राज्य की अनिवार्य दवा सूची में भी शामिल किया गया है। इससे पहले, परिधि गृह में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार जन समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को लोगों की समस्याएं सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रवास करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि लोगों को छोटी-छोटी शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय में न जाना पड़े।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Bank Holiday List: अगले माह बैंकों में छुट्टियों की भरमार! जाने आपके शहर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

Bank Holiday List: अगले माह बैंकों में छुट्टियों की भरमार! जाने आपके शहर में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक

Government Jobs: क्या आप भी कर रहे सरकारी नौकरी का इंतजार! यहां सैंकड़ों पदों पर निकली भर्ती

Government Jobs: क्या आप भी कर रहे सरकारी नौकरी का इंतजार! यहां सैंकड़ों पदों पर निकली भर्ती