दुखद: क्रिकेट खेलते आपस में उलझे बच्चे! गुस्से में 14 वर्षीय मासूम को मारा बैट, 9 दिन बाद तोड़ा दम

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के निहरी क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है, यहाँ क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद की कीमत एक किशोर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी।

दुखद: क्रिकेट खेलते आपस में उलझे बच्चे! गुस्से में 14 वर्षीय मासूम को मारा बैट, 9 दिन बाद तोड़ा दम
मामला 1 अप्रैल 2026 का है, जब निहरी तहसील के दोघरी (धरोग) गांव में स्थानीय बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी हो गई।

लकड़ी के बैट से किशोर पर हमला
बात इतनी बढ़ गई कि एक नाबालिग ने तैश में आकर पास पड़े लकड़ी के बैट से 14 वर्षीय किशोर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। बैट के हमले से किशोर को गंभीर चोट लगी और वह मौके पर ही बेहोश हो गया।


बेहोशी की हालत में पहुँचाया अस्पताल
इसके बाद अन्य बच्चों द्वारा मामले की जानकारी उसके परिवार को दी गई। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और बेटे को बेहोशी की हालत में तुरंत नागरिक अस्पताल सुन्नी ले जाया गया।
IGMC शिमला में तोडा दम
यहां पर डॉक्टरों ने किशोर को प्राथमिक उपचार दिया और उसे गंभीर व्यवस्था के चलते IGMC शिमला रेफर कर दिया गया। तब से ही किशोर IGMC अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। पिछले कई दिनों से डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आज उसने अंतिम सांस ली।


उधर, पुलिस ने घायल किशोर के भाई के बयान पर पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। पहले यह मामला मारपीट की धाराओं में दर्ज था, लेकिन मौत के बाद अब पुलिस ने इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) भी जोड़ दी है।
मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर हमले में इस्तेमाल बैट को जब्त कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



