Asha Hospital
Holi 2026
in

Shivraj Patil Death: देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन! नगर पालिका से किया था राजनीतिक पारी का आगाज

TROWS

Shivraj Patil Death: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है, जोकि पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने करीब 6:30 बजे महाराष्ट्र के लातूर में अपने घर ‘देवघर’ में आखिरी सांस ली। उनका लंबी बीमारी के कारण घर पर ही इलाज चल रहा था।

Holi 2026 -2

Shivraj Patil Death: देश के पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का निधन! नगर पालिका से किया था राजनीतिक पारी का आगाज

महाराष्ट्र के लातूर जिले में 12 अक्तूबर 1935 को जन्में शिवराज पाटिल का राजनीति की दुनिया में दिया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शिवराज पाटिल शुरू से ही सरल स्वभाव के थे और वह एक मेहनती परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने कानून की पढ़ाई की थी।

Indian Public School

कॉलेज के दिनों के बाद ही उन्होंने धीरे-धीरे राजनीति में कदम रखा। शिवराज पाटिल अंतिम सांस तक कांग्रेस की राजनीति में एक्टिव रहे, लेकिन कई सालों से राजनीतिक जीवन से रिटायर हो चुके थे।

Doon valley school

नगर पालिका से किया राजनीतिक पारी का आगाज
शिवराज पाटिल ने 1967-69 के दौरान लातूर नगर पालिका में काम करके अपनी राजनीतिक पारी का आगाज किया था। जिसके बाद वह महाराष्ट्र की लातूर ग्रामीण सीट से 1973 से 1980 तक विधायक रहे।

1980 के बाद वह लातूर संसदीय सीट से चुनाव जीतकर कई बार लोकसभा पहुंचे। 1980 से लेकर 1999 तक लगातार सात बार लोकसभा जीतकर शिवराज पाटिल ने महाराष्ट्र ही नहीं, देश की राजनीति में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली
इंदिरा और राजीव गांधी की सरकार में उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, वाणिज्य, इलेक्ट्रॉनिक्स और अंतरिक्ष राज्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

इसके बाद पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में लोकसभा स्पीकर रहे और जब मनमोहन सिंह की अगुवाई में यूपीए की सरकार बनी, तो सबसे पावरफुल मंत्री बने। रक्षा राज्य मंत्री के रूप में शिवराज पाटिल को वाणिज्य मंत्रालय का पूर्ण स्वतंत्र प्रभार दिया गया था।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HPBOSE: आ गई तीसरी, 5वीं, 8वीं, 9वीं और जमा एक की डेटशीट! देखे कब से शुरू होगी परीक्षाएं

HPBOSE: आ गई तीसरी, 5वीं, 8वीं, 9वीं और जमा एक की डेटशीट! देखे कब से शुरू होगी परीक्षाएं

हिमाचल में दुखद हादसा: लाइन मेंटेनेंस का काम करते लगा करंट! 27 वर्षीय युवक की गई जान

हिमाचल में दुखद हादसा: लाइन मेंटेनेंस का काम करते लगा करंट! 27 वर्षीय युवक की गई जान