Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: ढाबों व भोजनालयों पर प्रशासन की कार्रवाई! 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

HP News: ढाबों व भोजनालयों पर प्रशासन की कार्रवाई! 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

HP News: ढाबों व भोजनालयों पर प्रशासन की कार्रवाई! 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

HP News: ढाबों व भोजनालयों पर प्रशासन की कार्रवाई! 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

TROWS

HP News: उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र कुमार गौतम ने ढाबों व भोजनालयों में नियमों के उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए औचक निरीक्षण किया।

Holi 2026 -2

HP News: ढाबों व भोजनालयों पर प्रशासन की कार्रवाई! 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

इस कार्रवाई के दौरान उपमंडल के नबाही, मौहीं, फतेहपुर, पौंटा, कैंचीमोड़, ढ़लवान, प्लान मोड़ व आमला गलू के ढाबों व भोजनालयों में प्रयोग हो रहे 19 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इनमें से एक ही दुकान से 9 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

Indian Public School

एसडीएम सरकाघाट के नेतृत्व में हुई इस संयुक्त कार्रवाई में पाया गया कि कई ढाबा संचालक घरेलू गैस कनेक्शन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे थे, जबकि इसके लिए अलग से व्यावसायिक गैस कनेक्शन लेना अनिवार्य है।

Doon valley school

प्रशासन द्वारा मौके पर ही सिलेंडर जब्त कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम राजेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि घरेलू गैस का इस प्रकार दुरुपयोग गंभीर मामला है और इससे आम उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित होती है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अनियमितताएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग आपूर्ति प्रणाली को प्रभावित करता है और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पाती।

उन्होंने सभी ढाबा संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे तत्काल व्यावसायिक गैस कनेक्शन लें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसके अलावा एक दुकान में प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करते पाए जाने पर 1000 रुपये का चालान भी किया गया। प्रशासन ने इसे पर्यावरण नियमों का उल्लंघन बताते हुए सख्त चेतावनी दी।

निरीक्षण दल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक देश राज ठाकुर, एएसआई पवन कुमार तथा संबंधित गैस एजेंसी के प्रतिनिधि शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर जाकर ढाबों व दुकानों की जांच की।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Latest News: अब भारी पडेगा बिना सहमति फोटो या वीडियो सांझा करना! होगी कड़ी कार्रवाई

Himachal Latest News: अब भारी पडेगा बिना सहमति फोटो या वीडियो सांझा करना! होगी कड़ी कार्रवाई