Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव मेला शुरू! स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

TROWS

Sirmour News: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज अपने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव मेला का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने भूर्शिंग मंदिर कथाड में भुरेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सुख समृद्धि की कामना की।

Holi 2026 -2

Sirmour News: दो दिवसीय भूरेश्वर महादेव मेला शुरू! स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लगभग 10 लाख रुपए से निर्मित कमरों, पाकशाला तथा स्वच्छ पेयजल सुविधा स्थल का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और यहां के लोगों की देवी देवताओं के प्रति गहरी आस्था भी है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकांश मेलों का आयोजन देव परंपराओं से जुड़ा है जो कि हमारी समृद्ध संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाती है। उन्होंने कहा कि यह स्थल धार्मिक केंद्र के साथ -साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अति रमणीय है। ऐसे स्थलों के विकास से जहां एक ओर धार्मिक भावनाओं को बल मिलता है वहीं क्षेत्रीय लोगों की आय उपार्जन भी होती है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि आगामी समय में इस क्षेत्र को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दो दिवसीय मेले के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा कुश्ती आयोजन का शुभारंभ भी किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन के दौरान युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और खेल गतिविधियों से जुड़े रहने से युवा नशे की आदतों से भी बचे रहते है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज की युवा पीडी नशे की प्रवृति में संलिप्त होती जा रही है ऐसे रमणीक व धार्मिक स्थल पर आने से उनकी मनोवृति में भी बदलाव आता है तथा वह नशे और अपराध से अपने आप को दूर रख सकते है। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 11 हजार रुपए मेला कमेटी को प्रदान किए। मंदिर कमेटी ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष मांग पत्र भी प्रस्तुत किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में दुखद घटना: खेलते-खेलते स्लाइडिंग गेट के नीचे दबा मासूम! अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान

हिमाचल में दुखद घटना: खेलते-खेलते स्लाइडिंग गेट के नीचे दबा मासूम! अस्पताल पहुंचने से पहले ही गई जान

Himachal Latest News: देश के सबसे ऊंचे और लंबे रूट पर चलने वाली लेह-केलांग-दिल्ली बस बंद! अब अगले साल चलेगी..

Himachal Latest News: देश के सबसे ऊंचे और लंबे रूट पर चलने वाली लेह-केलांग-दिल्ली बस बंद! अब अगले साल चलेगी..