Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत! 25 वर्षीय युवक की मौत

TROWS

बिलासपुर जिला के किरतपुर-मनाली फोरलेन की टनल नंबर-1 के पास कैंची मोड़ में बुधवार सुबह हुई दो कारों की टक्कर में घायल युवक को अपनी जान गवानी पड़ी जबकि हादसे में घायल पांच लोग अस्पताल में भर्ती है।

Holi 2026 -2

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: दो गाड़ियों में जोरदार भिड़ंत! 25 वर्षीय युवक की मौत

बताया जा रहा है कि टनल नंबर-1 के पास कैंची मोड़ में चंडीगढ़ और यूपी नंबर की गाड़ियों में टक्कर हुई। चंडीगढ़ नंबर की गाडी में छह जबकि यूपी नंबर की कार में चार लोग बैठे थे।

Indian Public School

आपस में टकराई गाड़ियां
इसी दौरान जैसे ही कैंची मोड़ में दोनों गाड़ियां पहुंची तो आपस में टकरा गई। इस दौरान टक्कर इतनी जबरदस्ती थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में यूपी नंबर की गाड़ी में सवार चारों लोग तो दुर्घटना का शिकार होने से बच गए।

Doon valley school

चालक शुभम की मौत
मगर दूसरी गाड़ी में सवार छह लोगों को गंभीर चोटें लगी। इसके बाद 108 एंबुलेंस को सूचित किया गया और सभी को उपचार के लिए तुरंत एम्स कोठीपुरा पहुंचाया गया।

लेकिन यहाँ चालक शुभम (25) पुत्र संजय कुमार, निवासी गांव चक्का जोगिंद्रनगर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके अलावा हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उधर, घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर तक यातायात बाधित रहा जिसे पुलिस ने बाद में खुलवाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हादसे के कारणों की जाँच तेज़
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हुई है, जबकि बाकी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच चल रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: बाइक के टूल बॉक्स में चिट्टा छिपाकर तस्करी करने पहुंचा पंजाब का युवक! पुलिस ने दबोचा

Himachal Crime News: बाइक के टूल बॉक्स में चिट्टा छिपाकर तस्करी करने पहुंचा पंजाब का युवक! पुलिस ने दबोचा

Himachal Crime News: सुबह सैर पर गया था बुजुर्ग! पीछे से भतीजे ने उड़ाया पैसों से भरा बैग

Himachal Crime News: सुबह सैर पर गया था बुजुर्ग! पीछे से भतीजे ने उड़ाया पैसों से भरा बैग