Himachal News Alert: दोस्त के साथ हिमाचल घूमने आया था दिल्ली का टूरिस्ट! फिर हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान
Himachal News Alert: कांगड़ा जिला के धर्मशाला में एक पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के रोहिणी निवासी सुरिंद्र पाल सिंह गहलोत के रूप में हुई है।

Himachal News Alert: दोस्त के साथ हिमाचल घूमने आया था दिल्ली का टूरिस्ट! फिर हुआ कुछ ऐसा की चली गई जान
सुरिंद्र अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए धर्मशाला आया हुआ था और दोनों दोस्त धर्मशाला के एक होटल में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि सुरिंद्र ने रात को शराब का सेवन किया और उसके बाद वह सो गया।

लेकिन सुबह देर तक भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो होटल स्टाफ को संदेह हुआ। इस दौरान दरवाजा खटखटाया गया मगर अंदर से कोई आवाज नहीं आई।


ऐसे में अनहोनी के अंदेशे के चलते मामले की जानकारी पुलिस को देनी पड़ी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो टूरिस्ट होटल के कमरे में बेसुध पाया गया।
इसके बाद उसे इलाज के लिए तुरंत जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत करार दे दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

उधर, एएसपी बीर बहादुर ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि टूरिस्ट की मौत कैसे हुई है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। मगर प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। फिलहाल मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


