Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: दोस्त की शादी में जाते खाई में गिरी कार! हिमाचल के दो जवानों की मौत, पीछे छूटे मासूम बच्चे

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात कटौला के पास पेश आया।

Holi 2026 -2

दुखद: दोस्त की शादी में जाते खाई में गिरी कार! हिमाचल के दो जवानों की मौत, पीछे छूटे मासूम बच्चे

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय नितेश पुत्र स्वर्गीय सुरेश कुमार टारना हिल, मंडी और 32 वर्षीय महेंद्र कुमार पुत्र मोती राम निवासी गांव दूसरा खाबू, बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है।

Indian Public School

शादी समारोह में जाते हादसा
नितेश और महेंद्र दोनों भारतीय सेना के जवान थे जोकि बीती रात एचपी 33 जी 0204 नंबर की किया सोनेट गाड़ी में सवार होकर दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए ब्रेगन गांव जा रहे थे।

Doon valley school

600 फीट गहरी खाई में गिरी कार
तभी शादी के घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले कटौला के पास गाडी से चालक ने संतुलन खो दिया। इससे गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क से 600 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

वही अन्य गाड़ी में सवार होकर आ रहे जब दोनों जवानों के दोस्तों ने उन्हें फोन किया तो किसी अज्ञात महिला द्वारा फोन उठाया गया और कहा गया कि उनकी गाड़ी खाई में गिर गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दौरान महिला द्वारा बताया गया कि यह फोन भी उसे घटनास्थल से ही बरामद हुआ है। इसके बाद दोनों जवानों के दोस्त मौके पर पहुंचे और गहरी खाई में उतर कर देखा तो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी हुई थी और जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खाई से दोनों के शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया।

अपने पीछे परिवार छोड़ गए मृतक
नितेश जेएंडके राइफल में तैनात थे जोकि अपने पीछे 2 साल का बेटा, माता और पत्नी पूजा को छोड़ गए है। जबकि महेंद्र कुमार अपने पीछे 3 साल की बेटी, 6 माह का बेटा, पत्नी और माता-पिता को छोड़ गए है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में 62.66 ग्राम हेरोइन सहित हज़ारों का कैश पकड़ा! पंजाब का तस्कर अरेस्ट

Himachal Crime News: हिमाचल में 62.66 ग्राम हेरोइन सहित हज़ारों का कैश पकड़ा! पंजाब का तस्कर अरेस्ट

Paonta Sahib: पांवटा साहिब की पीएम श्री मॉडल कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘नवरंग’ वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन

Paonta Sahib: पांवटा साहिब की पीएम श्री मॉडल कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘नवरंग’ वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन