Asha Hospital
Holi 2026
in

Dussehra 2025: हिमाचल में दशहरे की धूम! सीएम ने किया रावण दहन, यहाँ हुआ हंगामा

TROWS

Dussehra 2025: बुराई पर अच्छाई का और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा वीरवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। हिमाचल के हर जिला में रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

Holi 2026 -2

Dussehra 2025: हिमाचल में दशहरे की धूम! सीएम ने किया रावण दहन, यहाँ हुआ हंगामा

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के प्राचीन जाखू हनुमान मंदिर परिसर में दशहरे की धूम देखी गई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को दशहरा के शुभ अवसर पर श्री हनुमान मंदिर जाखू में पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Indian Public School

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।

Doon valley school

उन्होंने लोगों से नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया। बता दें कि जाखू में रावण का 45 फीट जबकि कुंभकरण और मेघनाद का 40 फीट ऊंचा पुतला जलाया गया।

उधर, कुल्लू अंतर्राष्ट्रीय दशहरा महोत्सव आज से शुरू हो गया है जोकि 7 अक्टूबर तक चलेगा। शाम को रथ यात्रा निकाली गई जिसमें हज़ारों लोगों ने भाग लिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

वहीँ, इस दौरान भगवान भृंग ऋषि के शिविर में तहसीलदार जूते पहनकर पहुंच गया। ऐसे में देवता के साथ चलने वाले देवलू भड़क गए और लोगों ने तहसीलदार को बाहर निकाल दिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: सिरमौर में चरस के साथ पकड़ी महिला! घर से की काबू

Sirmour News: सिरमौर में चरस के साथ पकड़ी महिला! घर से की काबू

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: खड्ड में डूबी दो सगी बहनों सहित तीन बच्चियां! पानी की सतह पर तैरते मिले शव

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: खड्ड में डूबी दो सगी बहनों सहित तीन बच्चियां! पानी की सतह पर तैरते मिले शव