Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: ड्यूटी समय पर निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे एसडीएम! 10 बजे से पहले ऑफिस आएंगे अधिकारी-कर्मचारी

TROWS

HP News: जिला स्तरीय राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बचत भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में राजस्व विभाग के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में एफआरए कमेटी की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी लें।

Holi 2026 -2

HP News: ड्यूटी समय पर निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे एसडीएम! 10 बजे से पहले ऑफिस आएंगे अधिकारी-कर्मचारी

इसके साथ ही इन कमेटियों की बैठकों के बाद प्रेषित प्रस्तावों की यथास्थिति पर निगरानी रखे। इसके अलावा जहां कमेटियां गठित नहीं है, वहां पर जल्द कमेटियां गठित की जाए। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के अंदर एफआरए से जुड़ी किसी भी शंका को लेकर उपायुक्त कार्यालय के ध्यान में लाएं। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल कॉलेजों में स्टाफ के व्यवहार को लेकर सभी एसडीएम सख्ती ने निर्देश जारी करें।

Indian Public School

स्कूलों में बच्चों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार के मामले सामने नहीं आने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में पोश कमेटी बनना बेहद जरूरी है। जिला में पिछले कुछ समय से स्कूलों के अंदर घटनाएं घटी है जोकि काफी चिंताजनक और शर्मिंदा करने वाली है। इस तरह की घटनाओं पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के लिए एसडीएम सख्ती से कार्य करें।

Doon valley school

उपायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि कोई भी एसडीएम ड्यूटी समय के दौरान निजी कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। अगर फिर भी किसी कार्यक्रम में जाना है तो जाने से पहले उपायुक्त से अनुमति लेनी होगी।

उन्होंने कहा कि एसडीएम कार्यालय में दूर दराज क्षेत्र से लोग काम करवाने के लिए आते है और ऐसे में अधिकारी कार्यालय में नदारद पाए जाएं तो आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने जो स्कूल गोद लिए है, उनके विजिट रिपोर्ट भी उपायुक्त कार्यालय को तुरंत भेजना सुनिश्चित करें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसके साथ सभी अधिकारी और कर्मचारी 10 बजे से पहले अपने कार्यालय में पहुंचे। उपायुक्त ने कहा कि फील्ड अधिकारी लीक से हटकर कार्य करें जिसका लेखा जोखा एक बुक में रखा जा सके। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस से जुड़ा कार्य होना चाहिए ताकि जिला शिमला की रैंकिंग में सुधार दर्ज हो सके।

उन्होंने कहा कि रूटीन के कार्य से हट कर कार्य करने दिशा में अधिकारियों को आगे आना होगा। स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, नवाचार, मॉडल विलेज, पंचायती राज विकास, नशे के खिलाफ आदि पर फोकस करते हुए कार्य कर सकते है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू! हिमाचल में स्थापित होगा ऑस्टियोपैथी कॉलेज

CM Sukhu: श्री श्री रविशंकर से मिले सीएम सुक्खू! हिमाचल में स्थापित होगा ऑस्टियोपैथी कॉलेज

Zurich Kotak General Insurance: यह इंश्योरेंस आपकी बाइक को देगा फुल प्रोटेक्शन! 24 घंटे मिलेगी सर्विस

Zurich Kotak General Insurance: यह इंश्योरेंस आपकी बाइक को देगा फुल प्रोटेक्शन! 24 घंटे मिलेगी सर्विस