khan Sir: फ्री एजुकेशन के बाद अब सस्ता अस्पताल! जानिए कौन है खान सर और कितनी है उनकी नेटवर्थ
khan Sir: खान सर आज भारत के उन गिने-चुने शिक्षकों में से एक है जिन्होंने पढ़ाने की परिभाषा ही बदल दी। यूट्यूब और ऑफलाइन कोचिंग के जरिए खान सर ने लाखों छात्रों के भविष्य को बदलने का काम किया है। खान सर आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले एक मशहूर शिक्षक बन चुके हैं।

khan Sir: फ्री एजुकेशन के बाद अब सस्ता अस्पताल! जानिए कौन है खान सर और कितनी है उनकी नेटवर्थ
उनका असली नाम फैजल खान है। वह बिहार की राजधानी पटना से आते हैं। यहीं से उन्होंने अपनी शिक्षा की यात्रा शुरू की। खान सर को लोग केवल शिक्षक के रूप में नहीं जानते बल्कि उन्हें एक मार्गदर्शक भी समझते हैं। खासकर गरीब, मध्यम वर्ग और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे उनकी वीडियो देखकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। आजकल तो स्कूल के बच्चे भी उनकी वीडियो को देखकर इंडियन एजुकेशन का कॉन्सेप्ट समझ रहे हैं।

खान सर का शुरुआती जीवन और संघर्ष
अशोक को डॉक्टरों द्वारा खान सर का जन्म एक सामान्य मुस्लिम परिवार में हुआ है। पिता सेवा में अधिकारी रहे और माता साधारण ग्रहणी थी। बचपन में से ही खान सर पढ़ाई में तेज थे। हाकी उनके पास संसाधनों की कमी थी। उन्हें भूगोल में हमेशा से ही गहरी दिलचस्पी रही और उन्होंने इसी को ध्यान में रखकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की।


हालांकि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने महसूस किया की महंगे कोचिंग संस्थानों में गरीब छात्रों को मदद नहीं मिल पाती। यहीं से उनके मन में विचार आया कि उन्हें गरीब बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करानी चाहिए। यही से शुरू हुआ उनका क्लासरूम। एक छोटे से कमरे से उन्होंने छात्रों को पढ़ाना शुरू किया और देखते ही देखते आज एक बड़ी ब्रांड बन चुके हैं।
खान सर की सफलता की कहानी
खान सर को असली सफलता तब मिली जब उनके यूट्यूब चैनल की शुरुआत हुई। उनकी पढ़ाने की शैली काफी अलग थी, समझने का तरीका, बिना किताब के प्रैक्टिकल अप्रोच और उदाहरण देकर किस्से कहानी बनाकर बच्चों को पढ़ाना।

उनके वीडियो धीरे-धीरे वायरल होने लगे और आज उनके चैनल के लाखों सब्सक्राइबर हैं। हर वीडियो पर करोड़ों व्यू आते हैं। खान सर UPSC,SSC रेलवे NDS, CDS बिहार पुलिस जैसी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं। इनका करंट अफेयर और जनरल स्टडी पढ़ने का तरीका सबसे दमदार है।
खान सर का सस्ता अस्पताल जो है मानवता की मिसाल
वर्तमान में खान सर अपने सस्ते अस्पताल की वजह से काफी चर्चा में हैं। असल में खान सर ने माता की इच्छा के अनुसार एक चैरिटी अस्पताल खोला है जो पटना में है। यह गरीब और जरूरतमंद लोगों को न्यूनतम शुल्क में इलाज करता है।
हाल ही में लोकसभा बैठक के दौरान खान सर के इस अस्पताल आइडिया की भी काफी तारीफ़ हुई। यह अस्पताल ऐसा है जहां ECG केवल ₹50, CT स्कैन ₹25 में होता है। बड़े से बड़े टेस्ट न्यूनतम शुल्क में किए जाते हैं और गरीब पेशेंट की ट्रीटमेंट लगभग निशुल्क हो जाती है।
खान सर की नेटवर्थ
अक्सर लोगों के दिमाग में सवाल आता है कि आखिर खान सर को इतनी सारी कमाई कहां से होती है। असल में उनकी आय का मुख्य स्रोत है यूट्यूब, यहां उन्हें अपने चैनल से लाखों रुपए की कमाई होती है। इसके साथ उनका ऑफलाइन कोचिंग इंस्टिट्यूट है जो बेहद कम फीस के साथ बड़ी संख्या में छात्रों को पढ़ाता है।
साथ ही उनके कई ऑनलाइन कोर्सेज और एप्स भी मशहूर है जो बाजारों में बिक रहे हैं। इन्ही से खान सर को कमाई होती है। खान सर के अपने बुक्स और स्टडी मटेरियल भी अवेलेबल है। हालांकि पैसा कमाना उनके लक्षण नहीं है कि उनका उद्देश्य है कमाई कर समाज को लौटाना।
निष्कर्ष
खान सर आज युवाओं के आदर्श बन चुके हैं। गरीब छात्रों की खुलकर मदद करते हैं। सरकार और सिस्टम से खुलकर सवाल पूछते हैं। वे राष्ट्रवादी जरूर है परंतु सामाजिक जिम्मेदारी की बात करते हैं। आज खान सर एक शैक्षिक आंदोलन छेड़ चुके हैं जो यह बताता है कि शिक्षा केवल अमीरों के लिए नहीं बल्कि गरीबों का भी अधिकार है।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


