Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: गरीब परिवार की बेटियों का सहारा बन रही यह योजना! शादी पर शगुन के रूप में दी जा रही 31 हजार रुपए की राशि

TROWS

HP News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में प्रदेश सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए वचनबद्ध है। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित प्रदेश सरकार ने कई ऐसी योजनाएं चला रखी है जो समाज के कमजोर तबकों के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता दर्शाती हैं।

Holi 2026 -2

HP News: गरीब परिवार की बेटियों का सहारा बन रही यह योजना! शादी पर शगुन के रूप में दी जा रही 31 हजार रुपए की राशि

इसी कड़ी में वर्तमान सरकार की शगुन योजना सरकाघाट क्षेत्र के बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी के लिए मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार बीपीएल परिवार की बेटियों की शादी में 31 हजार रुपए की राशि शगुन के रूप में प्रदान कर उनकी आर्थिक सहायता कर रही है।

Indian Public School

आवेदन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में तैनात संबंधित सीडीपीओ कार्यालय में किया जा रहा है। लड़की की आयु 18 वर्ष से अधिक और वह हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए। इस योजना के लिए लड़की के माता – पिता , अभिभावक या लड़की स्वयं भी आवेदन कर सकती है।

Doon valley school

सरकाघाट के गांव खनोट तहसील बलद्वाड़ा से संबंध रखने वाली तनु कुमारी की शादी गांव मनवाणा में हुई है। वे बताती हैं कि मेरी शादी पिछले साल नवम्बर 2024 में हुई। तो हमें स्थानीय आंगनबाड़ी वर्कर से पता चला कि मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों की शादी पर 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है।

इस पर मेरे परिवार वालों ने भी इस योजना के लिए आवेदन किया। शादी के पांच महीने बाद 31 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता राशि शगुन के रूप में सरकार से प्राप्त हुई। मैं और मेरा परिवार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए इतनी अच्छी योजनाएं चला रखी हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

नु कुमारी की माता रेखा देवी ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का बहुत धन्यवाद करते हुए कहा कि गरीब परिवार की बेटियों के लिए यह एक अच्छी योजना चलाई है। धर्मपुर ब्लॉक से संबंध रखने वाली सुनीता देवी पत्नी दिनेश कुमार गांव सरौन बताती हैं कि उनकी बेटी आँचल चौहान की शादी पिछले साल अक्टूबर, 2024 में हुई थी।

उसी समय हमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शगुन योजना का पता चला था। जिसके बाद हमने भी इस योजना के लिए फॉर्म भरे और बेटी की शादी के चार महीने बाद हमें 31 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदेश सरकार से शगुन के रूप में प्राप्त हुई।

हम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं कि उनकी सरकार गरीब परिवार की इतनी सहायता कर रही है। अन्य लाभार्थी वंदना देवी पत्नी राज कुमार गांव अपर बरोट सरकाघाट बताती हैं कि उनकी बेटी नेहा की शादी पिछले साल नवम्बर, 2024 में हुई थीं।

उस समय हमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पता चला कि सरकार ने मुख्यमंत्री शगुन योजना चला रखी है जिसमें बेटियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता के रूप 31 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। तो हमने भी इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकाघाट सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन किया था। शादी के तीन महीने बाद हमें 31 हजार रुपए प्राप्त हुए। इन सबके लिए मैं और मेरा परिवार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने गरीब परिवारों के उत्थान के लिए इतनी अच्छी योजनाएं चलाई हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Crypto Currency: क्रिप्टोकरंसी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी! ईडी ने फ्रीज की 1.2 करोड़ की संपत्ति

Crypto Currency: क्रिप्टोकरंसी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी! ईडी ने फ्रीज की 1.2 करोड़ की संपत्ति

AI के क्षेत्र में भारत का कमाल: विश्व की तीसरी सबसे प्रतिस्पर्धी ताकत बना! कई विकसित देशों को छोड़ा पीछे

AI के क्षेत्र में भारत का कमाल: विश्व की तीसरी सबसे प्रतिस्पर्धी ताकत बना! कई विकसित देशों को छोड़ा पीछे