Himachal News Update: घर से काम पर निकला था व्यक्ति! तभी इस हाल में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौ**त का राज

Himachal News Update: जिला मुख्यालय हमीरपुर के गांधी चौक के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही व्यक्ति के शव को गली में पड़ा हुआ देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

Himachal News Update: घर से काम पर निकला था व्यक्ति! तभी इस हाल में मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौ**त का राज
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी। इस दौरान देखा तो व्यक्ति के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान मोहिंदर सिंह (52), निवासी गांव सासन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

इसके बाद मृतक के परिवार को मामले की जानकारी दी गई और वह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किये तो पता चला कि मोहिंदर पेशे से मिस्त्री का काम करता था।


व्यक्ति शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह काम पर निकला था लेकिन देर तक भी वापस नहीं लौटा। इसी बीच शनिवार सुबह उसकी गली में लाश मिली।
चूँकि, व्यक्ति के शरीर पर चोटों के निशान थे, ऐसे में फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।


पुलिस के अनुसार व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और आगामी जांच जारी है। अब व्यक्ति की मौत कैसे हुई है, यह हादसा है या फिर हत्या इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



