Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं! उपभोक्ता घबराहट में करवा रहे बुकिंग, बढ़ी खपत

TROWS

HP News: जिला में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

Holi 2026 -2

HP News: घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं! उपभोक्ता घबराहट में करवा रहे बुकिंग, बढ़ी खपत

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों विशेष रूप से ईरान-इजरायल के बीच चल रहे तनाव, संघर्ष की खबरों के कारण आम जनता में अनावश्यक चिंता एवं भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Indian Public School

इसके परिणामस्वरूप उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में आकर एलपीजी सिलेंडरों की अग्रिम बुकिंग की जा रही है, जिससे मांग में अचानक वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में जिले में प्रतिदिन लगभग 7500 से 7700 घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की खपत होती है।

Doon valley school

किन्तु 10 मार्च 2026 तक यह खपत अनावश्यक रूप से बढ़ कर प्रतिदिन 9 हजार से 10 हजार हो गई है, जो कि केवल घबराहट के कारण की जा रही अतिरिक्त बुकिंग का परिणाम है, न कि किसी वास्तविक कमी का।

जिला प्रशासन स्पष्ट करना चाहता है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से नियंत्रित एवं पर्याप्त है। सभी गैस एजेंसियों को नियमित रूप से सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और वितरण प्रणाली में कोई बाधा नहीं है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

अतः सभी उपभोक्ताओं से विनम्र अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग न करें केवल आवश्यकता अनुसार ही सिलेंडर बुक करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

उन्होेंने उपभोक्ताओं से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे गैस एजेंसियों के गोदामों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी तथा फोकल प्वाइंट्स के माध्यम से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ता अपने निर्धारित समय और स्थान पर ही गैस प्राप्त करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Latest News: सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा

Himachal Latest News: सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को डेढ़ लाख रुपये तक कैशलैस इलाज की सुविधा