Asha Hospital
in

Himachal Crime News: फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए फ्रॉड! दुबई का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगे 3.20 लाख

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शातिर आए दिन अलग-अलग तरीके अपनाकर लोगों को ठगने का प्रयास कर रहे हैं।

Shri Ram

Himachal Crime News: फेसबुक पर विज्ञापन के जरिए फ्रॉड! दुबई का वीजा दिलवाने के नाम पर ठगे 3.20 लाख

ताजा मामला राजधानी शिमला का है जहां एक युवक लाखों रुपए की ठगी का शिकार हो गया। शातिरों द्वारा युवक से यह ठगी दुबई का वीजा लगाने के नाम पर की गई।

Indian Public School

फेसबुक पर देखा फर्जी विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में नेरवा निवासी युवक का कहना है कि उसने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। ऐसे में वह विदेश में नौकरी करना चाहता था। इसी बीच उसने अपने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा जिसमें दुबई का वीजा दिलवाने की बात कही गई थी।

Doon valley school

ऐसे में पीड़ित युवक भी शातिरों के झांसे में आ गया। इस दौरान युवक ने विज्ञापन पर दिए नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने युवक को विश्वास दिलाया कि वह उसका दुबई का वीजा दिलवाएगा।

युवक से ठगे 3.20 लाख रुपये
जिसके बाद आरोपी ने कई औपचारिकताओं के नाम पर चार किस्तों में युवक से 3.20 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद शातिरों ने फिर युवक से कोविड वैक्सीन प्रमाणपत्र मांगा।

JPERC 2025

मगर जब युवक उन्हें यह उपलब्ध नहीं करवा पाया तो इसकी एवज में शातिरों ने फिर पैसे मांगे। आरोपियों द्वारा बार-बार पैसों की डिमांड किए जाने से युवक को उनपर शक हुआ और उसने नेरवा पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने फ्रीज करवाए खाते
शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस हरकत में आई और जिन खातों में युवक द्वारा पैसा ट्रांसफर किया गया था उन्हें फ्रीज करवा दिया गया। जिसके बाद बैंक खातों में उपलब्ध राशि के आधार पर युवक को पैसा वापस लौटाया गया। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: श्रावण शिवरात्रि पर पौड़ी वाला में लगेगा भक्ति का मेला! हजारों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

Sirmour News: श्रावण शिवरात्रि पर पौड़ी वाला में लगेगा भक्ति का मेला! हजारों श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक

Paonta Sahib: छात्र हित में एबीवीपी ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन! पांवटा कॉलेज में उठीं 8 अहम मांगें

Paonta Sahib: छात्र हित में एबीवीपी ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन! पांवटा कॉलेज में उठीं 8 अहम मांगें