Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: सुमित ने क्राइम पेट्रोल देखकर की थी बच्चों की किडनैपिंग! खुद भी बीसीएस से पढ़ा है आरोपी

TROWS

Himachal Crime News: शिमला के बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के तीन छात्रों की किडनैपिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है, जिससे हर कोई हैरान है। आरोपी सुमित सूद ने कारोबार में भारी नुकसान के कारण उक्त तीनों बच्चों की किडनैपिंग का प्लान बनाया था।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: सुमित ने क्राइम पेट्रोल देखकर की थी बच्चों की किडनैपिंग! खुद भी बीसीएस से पढ़ा है आरोपी

इसके लिए उसने टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल को देखा और फिर इसी तरीके से बच्चों का अपहरण करने की योजना बनाई। जिसके बाद वह बीते शनिवार को सुबह बिशप कॉटन स्कूल के गेट के समीप पहुंचा।

Indian Public School

यहाँ दोपहर 12:12 बजे जैसे ही तीनों छात्र आउटिंग के लिए खलीनी की ओर निकले तो सुमित उनके पास पहुँच गया। इस दौरान उसने खुद को स्कूल का पुराना छात्र बताते हुए बच्चों से गाडी में बैठने को कहा। इस दौरान उसने कहा कि वह तीनों को ऑकलैंड टनल के पास छोड़ देगा, जहां से वह मालरोड जा सकते हैं।

Doon valley school

बच्चों को बहाने से गाडी में बिठाया
इसके बाद बच्चे भी आरोपी के बहकावे में आ गए और गाड़ी में बैठ गए। यहां से आरोपी तीनों बच्चों को गाड़ी में लेकर ढली पहुंचा। यहां पर जब बच्चों ने कहा कि वह उन्हें गलत दिशा में लेकर आया है तो आरोपी ने कुफरी में बच्चों को रिवॉल्वर दिखाई और उन्हें चुप रहने के लिए कहा।

बच्चों को कोकुनाला स्थित अपने घर ले गया आरोपी
जिसके बाद वह तीनों बच्चों की आंखों में टेप लगाकर उन्हें ठियोग से कोटखाई के कोकुनाला स्थित अपने घर ले गया। यहां पर आरोपी ने बच्चों को गर्म स्वेटर पहना दिए और उन्हें खाने के लिए पिज्जा भी दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कॉल कर मांगी फिरौती
इसके बाद उसने तीनों बच्चों के अभिभावकों को कैलिफोर्निया के वर्चुअल नंबर से कॉल किया और उनसे फिरौती मांगी। वहीं दूसरी तरफ अभिभावकों को जब बच्चों की किडनैप का पता चला तो उन्होंने स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस को जानकारी दी।

जिसके बाद पुलिस तीनों बच्चों की तलाश में जुट गई। इसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुँच सकी। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट से 13 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: शिमला में जगह-जगह लैंडस्लाइड! आधा दर्जन पेड़ गिरने से कई गाड़ियां चकनाचूर

Himachal News Update: शिमला में जगह-जगह लैंडस्लाइड! आधा दर्जन पेड़ गिरने से कई गाड़ियां चकनाचूर

Accident In Himachal: खाई में गिरी सेब से लदी पिकअप! दो लोगों की मौत, ड्राइवर सहित दो जख्मी

Accident In Himachal: खाई में गिरी सेब से लदी पिकअप! दो लोगों की मौत, ड्राइवर सहित दो जख्मी