Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: सेना के जवान का फोन हैक कर लिया लाखों का लोन! फिर खाते से उड़ाए पैसे

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं, जिससे लोग अपनी लाखों-करोड़ों की जमा पूंजी गवा रहे हैं।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: सेना के जवान का फोन हैक कर लिया लाखों का लोन! फिर खाते से उड़ाए पैसे

ताजा मामला प्रदेश के जिला कांगड़ा का है जहां एक जवान लाखों रुपए की ठगी का शिकार हो गया। इस बाबत सेना के जवान ने साइबर क्राइम थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई है।

Indian Public School

मोबाइल कंपनी का प्रतिनिधि बनकर किया कॉल
चंबा जिले से संबंध रखने वाले सेना के जवान ने शिकायत में कहा कि उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। कॉल करने वाले शातिर ने खुद को मोबाइल कंपनी का प्रतिनिधि बताया और उसे अपने झांसे में लिया।

Doon valley school

सिम बंद होने का दिया झांसा
इस दौरान शातिर ने कहा कि उसका सिम जल्द ही बंद होने जा रहा है। उसने कहा कि अगर वह अपनी सिम को बंद होने से बचाना चाहता है, तो वह उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजेगा जिससे उसकी सिम की वैधता 10 साल तक बढ़ जाएगी।

खाते से लिया 9 लाख रुपये का लोन
यह सुनकर पीड़ित भी आरोपी के झांसे में आ गया और व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक पर उसने क्लिक कर दिया। इसके बाद साइबर ठगों ने जवान के मोबाइल को हैक कर लिया और उनके खाते से 9 लाख रुपये का लोन ले लिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसके बाद शातिरों ने उसमें से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। हालांकि जब तक शातिर पूरी रकम बैंक से निकाल पाते तब तक पीड़ित ने बैंक में जानकारी देकर खाते को बंद करवा दिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बनी नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्रा रानी वर्मा

Sirmour News: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बनी नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्रा रानी वर्मा

HP News: जिला प्रशासन राहत और बहाली कार्यों में जुटा! भारी बारिश से 331 सड़कें और 657 ट्रांसफार्मर ठप

HP News: जिला प्रशासन राहत और बहाली कार्यों में जुटा! भारी बारिश से 331 सड़कें और 657 ट्रांसफार्मर ठप