Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Crime News: हिमाचल में शादी के नाम पर युवक को लगाया चूना! पैसे और गहने लेकर दुल्हन फरार

TROWS

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है जहां युवक से शादी के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई। हमीरपुर जिले के थाना भोरंज के अंतर्गत गरसाहड़ पंचायत के साही गांव निवासी जितेश शर्मा ने इस बाबत भोरंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Holi 2026 -2

Himachal Crime News: हिमाचल में शादी के नाम पर युवक को लगाया चूना! पैसे और गहने लेकर दुल्हन फरार

पीड़ित ने बताया कि उसने बलदेव शर्मा सपुत्र नानक नंद खरसल गांव तहसील सरकाघाट जिला मंडी को शादी करवाने की एवज में एक लाख 50 हजार रुपये दिए थे। 13 दिसंबर 2024 को बलदेव शर्मा भोरंज कोर्ट में बबीता पुत्री तेग बहादुर को शादी के लिए लेकर आया था।

Indian Public School

मगर युवती का जन्म का कोई प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था जिसके चलते वकील ने शपथ पत्र के माध्यम से शादी करवा दी। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही युवती का जन्म प्रमाण पत्र उन्हें दे दिया जाएगा। जिसके बाद युवक भी आरोपियों के झांसे में आ गया और मूल गांव के मंदिर में उसने युवती से शादी कर ली।

Doon valley school

मां की बीमारी का बनाया बहाना
शादी के बाद युवती ने जितेश से कहा कि उसकी मां बहुत बीमार है और यमुनानगर जगाधरी हरियाणा स्थित अस्पताल में भर्ती है। जिसके बाद युवती माँ की बिमारी का बहाना कर घर से आभूषण लेकर 18 दिसंबर को जितेश शर्मा के साथ अस्पताल पहुंची।

पीड़ित का कहना है कि अस्पताल में एक महिला और एक अन्य युवती मौके पर मौजूद थी जोकि उनकी शादी में भी उपस्थित थी। दोनों ने कहा कि युवती की मां आईसीयू में भर्ती है और उसे मिलने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद शातिर युवती ने अपने पति को यह कह कर घर भेज दिया कि वह दो दिन बाद वापस लौट आएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लेकिन दो दिन बाद जब युवक ने उसे फोन किया तो उसका नंबर बंद आया। इसके बाद उसने शादी करवाने वाले बलदेव शर्मा से पूछताछ की तो वह भी उसे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में अब जाकर पीड़ित ने पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से थमी जिंदगी! तीन एनएच समेत 220 सड़कें बंद, 500 ट्रांसफार्मर ठप

Himachal Weather: हिमाचल में बर्फबारी से थमी जिंदगी! तीन एनएच समेत 220 सड़कें बंद, 500 ट्रांसफार्मर ठप

Sirmour News: डीसी ने स्वर्ण पदक विजेता विरेन्द्र सिंह को पैरा ओलंपिक में उपलब्धि हासिल करने पर किया सम्मानित

Sirmour News: डीसी ने स्वर्ण पदक विजेता विरेन्द्र सिंह को पैरा ओलंपिक में उपलब्धि हासिल करने पर किया सम्मानित