Asha Hospital
Holi 2026
in

Tobacco Free Village: हिमाचल के इन दो गांव ने बीड़ी-सिगरेट को कहा अलविदा! तंबाकू मुक्त बने…

TROWS

Tobacco Free Village: प्रदेश सरकार द्वारा संचालित तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के अंतर्गत मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण प्रयासों को सशक्त करते हुए दो और गांवों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है।

Holi 2026 -2

Tobacco Free Village: हिमाचल के इन दो गांव ने बीड़ी-सिगरेट को कहा अलविदा! तंबाकू मुक्त बने…

उपमंडल करसोग की दूरदराज की ग्राम पंचायत परलोग के चैरा और खबरौट बेलुढांक गांव को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है।

Indian Public School

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू नियंत्रण नियमावली के अनुसार चैरा गांव को सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के आकलन के अनुसार 160 में से 160 अंक मिले है। जबकि ग्राम पंचायत परलोग के ही खबरौट बेलुढांक, गांव को 160 में से 140 अंक मिले है।

Doon valley school

डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार के नशा उन्मूलन अभियान को नई दिशा और गति प्रदान करते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त पहल, ग्राम स्तर पर जागरूकता और लोगों की सक्रिय भागीदारी के परिणामस्वरूप ये दोनों गांव तंबाकू मुक्त मानकों पर खरे उतरे हैं।

उन्होंने बताया कि नशे जैसी बुराई से मुक्त समाज बनाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे भविष्य में भी इसी जागरूकता और अनुशासन के साथ अपने गांवों को तंबाकू मुक्त बनाए रखने में सहयोग देते रहें।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि करसोग क्षेत्र के इन गांवों का तंबाकू मुक्त होना क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक कदम है और इससे तंबाकू मुक्त युवा अभियान को और अधिक गति एवं मजबूती मिलेगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: हिमाचल में पटवारी के 530 और नर्सों के भरें जाएंगे 312 पद! 16 जनवरी तक करें अप्लाई

Himachal Latest News: हिमाचल में पटवारी के 530 और नर्सों के भरें जाएंगे 312 पद! 16 जनवरी तक करें अप्लाई

Bear Attack: भेड़-बकरियों को चराने जंगल गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला! कुत्तों ने ऐसे बचाई मलिक की जान..

Bear Attack: भेड़-बकरियों को चराने जंगल गए व्यक्ति पर भालू ने किया हमला! कुत्तों ने ऐसे बचाई मलिक की जान..