Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: हिमाचल के इस जिला में पीलिया फैलने से दहशत! 28 साल के युवक की मौत, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था उदित

TROWS

मंडी जिले के उपमंडल मुख्यालय गोहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पीलिया बड़ी तेजी से पैर पसार रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बड़ी बात यह है कि पीलिया के चलते एक युवक ने जान भी गवा दी है।

Holi 2026 -2

दुखद: हिमाचल के इस जिला में पीलिया फैलने से दहशत! 28 साल के युवक की मौत, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था उदित

28 साल के उदित शर्मा निवासी गांव लेओटी को पीलिया की शिकायत थी, जिसके चलते उसका गोहर अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन यहां से युवक की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर करना पड़ा।

Indian Public School

PGI चंडीगढ़ में तोड़ा दम
यहां पर भी जब युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे गंभीर अवस्था के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। लेकिन यहां पर वीरवार देर रात को युवक ने इलाज के दौरान ही जान गवा दी।

Doon valley school

B.tech पास उक्त युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था जिसने परीक्षा पास कर अधिकारी बनने का सपना संजोया था।

मगर कुदरत को कुछ और ही मंजूर था तथा युवक की मौत से हंसता खेलता परिवार बुरी तरह बिखर गया। इससे तीन हफ्ते पहले युवक की बहन भी पीलिया की चपेट में आई थी, जोकि स्वस्थ हो गई थी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पीलिया की चपेट में आए 42 लोग
उधर, गोहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पीलिया के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। अब तक 42 लोग पीलिया की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 17 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और अन्य का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट
लगातार बढ़ रहे पीलिया के मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ चुका है और गोहर अस्पताल में पीलिया रोगियों के लिए एक स्पैशल वार्ड बनाया गया है।

खंड स्वास्थ्य अधिकारी बगस्याड़ डॉ. राकेश रोशन भारद्वाज ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीलिया के मामलों में इजाफा हुआ है जबकि एक युवक की मौत भी हुई है।

उन्होंने लोगों से साफ सफाई का ध्यान रखने और पानी उबालकर पीने की सलाह दी। इसके साथ ही पीलिया के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल में जांच करवाने का भी आग्रह किया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: बड़ा देव कमरूनाग को दिया पहला न्यून्द्रा! 216 देवी-देवता भी करेंगे शिरकत

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव: बड़ा देव कमरूनाग को दिया पहला न्यून्द्रा! 216 देवी-देवता भी करेंगे शिरकत

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदल रहा मौसम! चार दिन होगी बारिश-बर्फबारी! अंधड़ चलने का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में आज से बदल रहा मौसम! चार दिन होगी बारिश-बर्फबारी! अंधड़ चलने का अलर्ट