in

हिमाचल के लाखों छात्रों को बड़ी सौगात! यूनिफॉर्म खरीदने के लिए खाते में आएंगे 600रू, जानिए किसे मिलेगा लाभ

TROWS

शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहली से आठवीं कक्षा तक के पात्र छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने हेतु 600 रुपये की आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक शिक्षा) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए 3 अगस्त तक पात्र विद्यार्थियों का पूरा विवरण उपलब्ध कराने को कहा है। विभाग का उद्देश्य समय पर बजट जारी कर सहायता राशि छात्रों तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस योजना का लाभ सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली सभी छात्राओं को मिलेगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा बीपीएल श्रेणी के लड़कों को भी यूनिफॉर्म सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सुविधा समग्र शिक्षा अभियान और शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार दी जा रही है।

Doon valley school

शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के स्कूलों से पात्र विद्यार्थियों का सही और प्रमाणित रिकॉर्ड एकत्र करें। इसमें श्रेणीवार विद्यार्थियों की संख्या, बैंक खाते का विवरण तथा अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के भीतर सही जानकारी मिलने के बाद ही संबंधित जिलों को बजट जारी किया जाएगा।

विभाग ने पीएम श्री स्कूलों और अन्य सरकारी स्कूलों के लिए अलग-अलग प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए हैं। जिला स्तर पर प्राप्त आंकड़ों की जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाएगी, जिससे सहायता राशि जारी करने की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

JPERC 2025

समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने में मदद करना है। सरकार का मानना है कि इस पहल से बच्चों की नियमित स्कूल उपस्थिति बढ़ेगी, परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा और सभी विद्यार्थियों को समान अवसर के साथ शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब में बच्चों ने लगाया हरियाली का संकल्प, 50 पौधों के साथ शुरू हुई नई पर्यावरण मुहिम

पांवटा साहिब में बच्चों ने लगाया हरियाली का संकल्प, 50 पौधों के साथ शुरू हुई नई पर्यावरण मुहिम

सिरमौर: पश्मी में उमड़ी आस्था की लहर, 1500 से अधिक धियांटियों ने महासू महाराज को चढ़ाए 2 किलो चांदी के डोरिया

सिरमौर: पश्मी में उमड़ी आस्था की लहर, 1500 से अधिक धियांटियों ने महासू महाराज को चढ़ाए 2 किलो चांदी के डोरिया