Himachal Latest News: हिमाचल के नए राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता! पद व गोपनीयता की शपथ ली

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश को आज नया राज्यपाल मिल गया है। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल के रूप में कविंद्र गुप्ता ने लोकभवन शिमला में पद व गोपनीयता की शपथ ली।

Himachal Latest News: हिमाचल के नए राज्यपाल बने कविंद्र गुप्ता! पद व गोपनीयता की शपथ ली
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधवालिया ने उनको शपथ दिलाई। इस दौरान शपथ समारोह कार्यक्रम में छ छंदों वाला वंदे मातरम गाया गया।

उधर, लोक भवन में राज्यपाल कवींद्र गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने उन्हें राज्य की सर्वोच्च संवैधानिक जिम्मेदारी संभालने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि कवींद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश न्याय, पारदर्शिता और समग्र विकास के नए आयाम छुएगा।
उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर प्रदेश को प्रगति, आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



