Asha Hospital
Holi 2026
in

Achievement: हिमाचल की बेटी 22 साल की उम्र में बनी HAS अधिकारी! पहले ही प्रयास में पाया बड़ा मुकाम

TROWS

Achievement: हिमाचल की बेटियां आज अपनी प्रतिभा से न केवल समाज को नई दिशा दे रही हैं, बल्कि सफलता के ऐसे कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं जो मिसाल बन रहे हैं।

Holi 2026 -2

Achievement: हिमाचल की बेटी 22 साल की उम्र में बनी HAS अधिकारी! पहले ही प्रयास में पाया बड़ा मुकाम

इसी कड़ी में कांगड़ा जिले के धर्मशाला की रहने वाली दिव्या ज्योति कटोच ने पहले ही प्रयास में महज 22 साल की उम्र में प्रतिष्ठित हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) की परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

Indian Public School

दिव्या की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपनी पढ़ाई और करियर के बीच समय का कोई फासला नहीं आने दिया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की छात्रा रहीं दिव्या ने साल 2024 में राजनीति विज्ञान (Political Science) में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की।

Doon valley school

डिग्री मिलने के ठीक एक साल के भीतर ही उन्होंने 2025 की राज्य की सबसे कठिन HAS परीक्षा को पार कर लिया। दिव्या फिलहाल डीसी कार्यालय कांगड़ा में बतौर तहसीलदार प्रशिक्षण (Training) ले रही हैं।

अब वह जल्द ही प्रदेश में एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उनकी इस कामयाबी पर राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

प्राचार्य प्रोफेसर राकेश पठानिया और अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नरेश शर्मा समेत पूरे स्टाफ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दिव्या ने अपनी जीत का श्रेय अपने पिता भूपिंदर चंद कटोच और माता अनुपमा कटोच, तथा अपने शिक्षकों को दिया है।

दिव्या ज्योति उन हजारों युवाओं के लिए मिसाल है जो संसाधनों और उम्र की दुहाई देकर अपने सपनों को छोटा कर लेते हैं। दिव्या ने साबित कर दिया कि प्रशासनिक सेवाओं में सफलता के लिए अनुशासन और सही रणनीति सबसे जरूरी है। अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत अटूट, तो कोई भी मंजिल पाना असंभव नहीं है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HP Gaurav Award: हिमाचल गौरव पुरस्कार की घोषणा! 15 अप्रैल को इन विभूतियों को नवाजेगी सरकार, देखें पूरी लिस्ट

HP Gaurav Award: हिमाचल गौरव पुरस्कार की घोषणा! 15 अप्रैल को इन विभूतियों को नवाजेगी सरकार, देखें पूरी लिस्ट