Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: आज से शुरू हुआ चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला! राज्यपाल ने किया शुभारम्भ

TROWS

Himachal Latest News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज जिला शिमला के रामपुर बुशहर में चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी उपस्थित थीं। राज्यपाल ने कहा कि सदियों से लवी मेले ने व्यापारिक मेले के रूप में अपनी पहचान कायम की है और वर्तमान में प्रदेश के सांस्कृतिक उत्सव के रूप में उभर रहा है।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: आज से शुरू हुआ चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला! राज्यपाल ने किया शुभारम्भ

उन्होंने कहा कि यह मेला प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करता है और हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष रामपुर में लोग व्यापारिक गतिविधियों में भाग लेने के साथ-साथ परंपरा, एकता और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि इस मेले का अपना ऐतिहासिक महत्त्व है और यह व्यापारिक गतिविधियों के साथ-साथ अपनी समृद्ध परंपराओं के लिए भी प्रसिद्ध है।

Indian Public School

विभिन्न राज्यों से आए सांस्कृतिक समूह एक मंच पर देश की विविध संस्कृतियों का प्रदर्शन कर अनेकता में एकता की भावना का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। यह मेला संस्कृतियों, विचारों और व्यापारिक गतिविधियों का संगम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रामपुर का वाणिज्य और सांस्कृतिक केंद्र बन कर उभर रहा है। यह मेला लोगों के लिए आर्थिकी सुदृढ़ करने के साथ-साथ सामाजिक सम्बधों को सुदृढ़ करता है और इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को संबल मिलता है और प्रदेश की संस्कृति का संवर्धन होता है।

Doon valley school

इस अवसर पर राज्यपाल ने माता भीमाकाली से प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की और लवी मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेले में ऊनी वस्त्र, सूखे मेवे और अन्य पारंपरिक शिल्प कला का प्रदर्शन किया जाता है। यह मेला पारंपरिक कारीगरों, बुनकरों तथा किसानों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने और बेचने का सुनहरा अवसर उपलब्ध करवाता है।

उन्होंने कहा कि इस उत्सव के माध्यम से संस्कृतियों का विलय हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुंभ की तरह लवी मेला सांस्कृतिक पहचान कायम कर रहा है। इससे पहले, राज्यपाल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों और अन्य संगठनों द्वारा प्रदर्शित प्रदर्शनियों का शुभारम्भ तथा अवलोकन किया। उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने इस अवसर पर राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर का स्वागत किया। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: ईरान के सेब की हिमाचल की मंडियों में दस्तक! बागवानों की चिंता बढ़ी, जानिए कितने रूपए बिक रहा..

HP News: ईरान के सेब की हिमाचल की मंडियों में दस्तक! बागवानों की चिंता बढ़ी, जानिए कितने रूपए बिक रहा..

Sirmour News: सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ! बोले- जल्द शुरू होगा रेणुका जी बांध का निर्माण कार्य

Sirmour News: सीएम ने किया अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ! बोले- जल्द शुरू होगा रेणुका जी बांध का निर्माण कार्य