Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: इंस्टाग्राम पर महिला से हुई दोस्ती! फिर हिमाचल के व्यक्ति को जाल में फसाकर ठग लिए 13 लाख

TROWS

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शातिर अलग-अलग तरीके अपना कर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला सोलन जिला का है जहां एक महिला ने व्यक्ति को लाखों रुपए का चूना लगा दिया।

Holi 2026 -2

Himachal Latest News: इंस्टाग्राम पर महिला से हुई दोस्ती! फिर हिमाचल के व्यक्ति को जाल में फसाकर ठग लिए 13 लाख

सोलन के रहने वाले मोहन ने अपने साथ हुई 13,48,200 रुपए की ठगी की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई है और मदद की गुहार लगाई है। मोहन का कहना है कि इंस्टाग्राम पर उसका संपर्क एक महिला से हुआ था और देखते ही देखते दोनों ने बातचीत करना शुरू कर दिया।

Indian Public School

इस दौरान महिला ने व्यक्ति को अपने जाल में फंसा लिया और एक ऑनलाइन एप के बारे में बताया। इस दौरान शातिर महिला ने कहा कि वह भी इस ऐप के जरिए अच्छी खासी कमाई कर सकता है।

Doon valley school

बस इतना कहते ही पीड़ित महिला के झांसे में आ गया और शातिर महिला द्वारा बताई गई ऐप को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद व्यक्ति ने उस एप में निवेश करना शुरू कर दिया।

पीड़ित ने बताया कि महिला के कहने पर उसने यूपीआई के जरिए ऐप में 5,000 रुपए ट्रांसफर किए थे जोकि दोगुने हो गए थे। इसके बाद व्यक्ति लालच में आ गया और उसने 8 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इतना ही नहीं व्यक्ति इस ऐप में लगातार शातिर महिला के कहने पर पैसे डालता रहा और उसने कुल एप में लगभग 13,48,200 रुपए की राशि ट्रांसफर कर दी। लेकिन बाद में जब पीड़ित ने पैसे निकालने का प्रयास किया तो उसमें से पैसे नहीं निकले। तब जाकर उसे पता चला कि उसके साथ शातिर महिला द्वारा लाखों रुपए की ठगी की गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: हिमालयन ओपन नेशनल रग्बी टूर्नामेंट का पांवटा साहिब में भव्य उद्घाटन! 20 से अधिक टीमें ले रही भाग..

Paonta Sahib: हिमालयन ओपन नेशनल रग्बी टूर्नामेंट का पांवटा साहिब में भव्य उद्घाटन! 20 से अधिक टीमें ले रही भाग..

Paonta Sahib: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में शामिल दो ट्रक और एक ट्रैक्टर जब्त 79 हजार रुपये जुर्माना

Paonta Sahib: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में शामिल दो ट्रक और एक ट्रैक्टर जब्त 79 हजार रुपये जुर्माना