Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: नाले में मिला युवक का शव, पिता ने की शव की शिनाख्त, पढें क्या है पूरा मामला

Himachal Latest News: नाले में मिला युवक का शव, पिता ने की शव की शिनाख्त, पढें क्या है पूरा मामला

Himachal Latest News: नाले में मिला युवक का शव, पिता ने की शव की शिनाख्त, पढें क्या है पूरा मामला

TROWS

Himachal Latest News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी के अलम्बिक चौक के समीप पानी की निकासी के नाले में युवक का शव बरामद हुआ।

Holi 2026 -2

राहगीरों ने नाले में युवक का शव गिरे होने की सूचना बरोटीवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरोटीवाला पुलिस की टीम मौके पहुंची और नाले से युवक के शव को बाहर निकाला गया।

Indian Public School

युवक के हवाले से कुछ पैसे और जेब में एक पर्ची मिली जिस पर दो मोबाइल नम्बर लिखे थे। प्लम्बर के मोबाइल नम्बर पर फोन करने पर पता चला के युवक गुप्ता प्रॉपर्टी न्यू टाऊन का रहने वाला है।

Doon valley school

जिसके बाद प्लम्बर ने मृतक युवक के पिता को सूचित किया। नाली से पुलिस टीम ने मोबाइल भी ढूंढा जो पानी में गिरने के कारण बंद पड़ा था।

मृतक युवक की पहचान आशीष वासुदेव पुत्र राजेन्द्र वासुदेव निवासी गुप्ता प्रॉपर्टी हाउस नम्बर 5/6 ब्लॉक-डी न्यू टाऊन के रूप में हुई। युवक एक निजी उद्योग में काम करता था और अपने पिता के साथ न्यू टाऊन में रहता था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक युवक के पिता ने शव की शिनाख्त की। पिता ने बताया के बीते कल युवक अपनी सैलरी लेने उधोग में गया था और रात को वापिस नहीं आया और वीरवार सुबह उसका शव नाले में गिरे होने की सूचना मिली।

बरोटीवाला पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के कोई ऐसे निशान नहीं मिले जिससे हत्या की आशंका हो। नाली में गिरने के चलते युवक के नाक पर घाव के निशान थे।

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया के पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके ब्यान कलमबद्ध करके आगामी करवाई शुरू कर दी है।

Written by Newsghat Desk

SBI Consumer Update : SBI खाता धारकों के लिए बड़ी ख़बर, बैंक अपने खाता धारकों को दे रहा सुनहरी मौका, जल्दी करें ऑफर लिमिटेड समय तक

SBI Consumer Update : SBI खाता धारकों के लिए बड़ी ख़बर, बैंक अपने खाता धारकों को दे रहा सुनहरी मौका, जल्दी करें ऑफर लिमिटेड समय तक

हर्षवर्धन चौहान तीन दिवसीय शिलाई-पांवटा साहिब प्रवास पर, ये रहेंगे प्रोग्राम

हर्षवर्धन चौहान तीन दिवसीय शिलाई-पांवटा साहिब प्रवास पर, ये रहेंगे प्रोग्राम