Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal Latest News: पहले पत्नी ने फिर पति ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी बताई जा रही वजह

TROWS

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के एक परिवार ने आर्थिक तंगी से जूझते एक ही परिवार के 2 लोगों जोकि आपस में पति-पत्नी थे आत्महत्या कर ली है।

Holi 2026 -2

पुलिस थाना धर्मशाला के तहत ग्राम पंचायत रक्कड़ के वार्ड नंबर एक में वीरवार शाम आर्थिक तंगी के चलते पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली, जबकि बीती रात को पति ने भी फंदा लगाकर अपनी ईहलीला को समाप्त कर लिया है।

Indian Public School

हादसे में मृतकों की पहचान विक्रम थापा और करुणा थापा निवासी रक्कड़ धर्मशाला के रूप में हुई है।

Doon valley school

मिली जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले विक्रम थापा ने अपनी पत्नी करुणा थापा के नाम से मरीन सिक्योरिटी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई थी।

कुछ समय तक तो कंपनी अच्छी चलती रही लेकिन कुछ समय बाद कंपनी के संचालन का जिम्मा उत्तम चंद निवासी सिद्ध बाड़ी धर्मशाला और केरल राज्य के निवासी जेपी बेबी को दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कुछ समय तो सब ठीक चलता रहा लेकिन कुछ समय बाद इन्होंने कंपनी को एक सब कंपनी के रूप में बदल दिया।

मुख्य कंपनी को आने वाले काम अपनी कंपनी से करवाने लगे, और विक्रम थापा की कंपनी को लगभग खत्म ही कर दिया। जिसकी वजह से विक्रम और करुणा ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठा लिया है।

जब उन्होंने उत्तम चंद और जेपी बेबी को अपनी कंपनी वापस करने के लिए कहा तो इन्होंने इनकार कर दिया और धमकाने लगे।

आय का कोई और साधन न होने के चलते इन लोगों का घर भी नीलाम होने की स्थिति में आ गया। आर्थिक तंगी से तनाव में चल रही करुणा थापा ने वीरवार दोपहर बाद करीब चार बजे आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस विक्रम थापा ने सारी बात बताई, और पुलिस जांच के बाद रात को विक्रम ने सुसाइड नोट लिखा, जिसमे उत्तम चंद और जेपी बेबी को मौत का कारण बताते हुए खुद भी आत्महत्या कर ली।

शुक्रवार के दिन पड़ोसी उनके घर में गए तो पता चला विक्रम थापा के बयान सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि मृतक विक्रम थापा और उसकी पत्नी अपने पीछे 13 साल की बेटी और 6 साल का बेटा छोड़ गए हैं।

मामले में पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखन पाल ने बताया है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और सुसाइड नोट और बयानों के आधार पर पाए जाने वाले आरोपियों को पुलिस ने अपने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

मासूम ने स्कूल में बनाई ऐसी फैमिली पिक्चर मच गया हड़कंप, स्कूल प्रबंधन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, फिर हुआ कुछ ऐसा

मासूम ने स्कूल में बनाई ऐसी फैमिली पिक्चर मच गया हड़कंप, स्कूल प्रबंधन ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, फिर हुआ कुछ ऐसा

Money Jyotish Tips: क्यों माना जाता है झाड़ू को मां लक्ष्मी का सूचक, जानिए झाड़ू से जुड़े किन कामों को करने से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी

Money Jyotish Tips: क्यों माना जाता है झाड़ू को मां लक्ष्मी का सूचक, जानिए झाड़ू से जुड़े किन कामों को करने से नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी