Fair deal
Dr Naveen
in

Himachal Latest News: हिमाचल में शुरू होंगे हवाई सेवाओं के नए रूट! प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख

Himachal Latest News: हिमाचल में शुरू होंगे हवाई सेवाओं के नए रूट! प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख

Himachal Latest News: हिमाचल में शुरू होंगे हवाई सेवाओं के नए रूट! प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख
Shubham Electronics
Diwali 01

Himachal Latest News: हिमाचल में शुरू होंगे हवाई सेवाओं के नए रूट! प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार चंडीगढ़-कुल्लू-धर्मशाला को जोड़ने वाले नए हवाई रूट का प्रस्ताव तैयार कर रही है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के दो प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है जिसके लिए संबंधित एयरलाइंस कंपनी और अन्य एजेंसियांे के साथ चर्चा की जा रही है।

Himachal Latest News: हिमाचल में शुरू होंगे हवाई सेवाओं के नए रूट! प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे पंख

इसमें कुल्लू और धर्मशाला के बीच नई सीधी हवाई सेवा के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में बेहतर पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सुविधा संपन्न पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई नवीन कदम उठाए जा रहे हैं और इस दिशा में हवाई सेवा को सुदृढ़ किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश अलौकिक सौन्दर्य से परिपूर्ण है और यहां पर्यटन की अपार सम्भावनाएं हैं। प्रदेश सरकार बेहतर पर्यटन अधोसंरचना का विकास कर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित कर रही है जिससे क्षेत्रीय आर्थिकी को बल मिलेगा। प्रदेश में पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएगी। प्रदेश सरकार के समग्र और समावेशी प्रयासों के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों को देश के अन्य भागों से हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

लोगों को दिल्ली-शिमला-दिल्ली, शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा प्रतिदिन और अमृतसर-शिमला-अमृतसर और अमृतसर-कुल्लू-अमृतसर हवाई सेवा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रदेश में हवाई यात्रा सुविधा में वृद्धि करने के साथ-साथ राज्य सरकार नए हेलीपोर्ट भी विकसित कर रही है। प्रदेश की पर्यटन राजधानी जिला कांगड़ा के रक्कड़ व पालमपुर, चम्बा और किन्नौर जिला के रिकांगपियो में हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 13 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

JPERC 2025
Diwali 02

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे हिमालयी भौगोलिक क्षेत्र में हेलीपोर्ट पर्यटकों को आकर्षित करने और उनकी यात्रा सुगम बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्थिति में यह हेलीपोर्ट स्थानीय लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने में मददगार होंगे। इनके महत्त्व को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: हिमाचल में यहां पकड़ी चरस की बड़ी खेप! पुलिस ने ऐसे काबू किए दो तस्कर

Himachal Crime News: हिमाचल में यहां पकड़ी चरस की बड़ी खेप! पुलिस ने ऐसे काबू किए दो तस्कर

Paragliding World Cup: 2 नवंबर से होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप! 50 देशों के 130 पायलट लेंगे भाग

Paragliding World Cup: 2 नवंबर से होगा पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप! 50 देशों के 130 पायलट लेंगे भाग