Himachal Latest News: हिमाचल में 4 HAS अधिकारियों के तबादले! दो IAS को एडिशनल चार्ज, यहां देखे लिस्ट
Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है, जिसके तहत 4 HAS अधिकारियों के जहां तबादले किए गए हैं। वहीं दो IAS को एडिशनल चार्ज दिया गया है।

Himachal Latest News: हिमाचल में 4 HAS अधिकारियों के तबादले! दो IAS को एडिशनल चार्ज, यहां देखे लिस्ट
इसको लेकर मुख्य सचिव द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार सलाहकार (रेगुलेटरी रिफॉर्म्स), सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी) और 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं जेएसवी के सचिव के रूप में कार्यरत 2002 बैच के IAS डॉ. अभिषेक जैन को अब तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

इसके अलावा वर्ष 2010 बैच के IAS अधिकारी संदीप कुमार आगामी आदेशों तक कांगड़ा मंडल के मंडलायुक्त (डिविजनल कमिश्नर) का अतिरिक्त दायित्व संभालेंगे। संदीप कुमार वर्तमान में कांगड़ा मंडल धर्मशाला में सेटलमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं।


उधर, साल 2024 बैच के HAS एवं SDM शिलाई जयपाल को SDM कफोटा सिरमौर लगाया है। इसके अलावा नियुक्ति का इंतजार कर रहे HAS जगदीप सिंह को SDM निरमंड जबकि SDM कफोटा ओम प्रकाश को मेडिकल कॉलेज चंबा में जॉइंट डायरेक्टर लगाया गया है।
इसके आलावा साल 2014 बैच के HAS एवं एडिश्नल डायरेक्टर टेक्नीकल एजुकेशन सुंदरनगर नरेश कुमार वर्मा को को HRTC का कार्यकारी निदेशक शिमला लगाया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


